{"_id":"6732edc6e3db9295b00e595b","slug":"ind-vs-aus-battle-of-the-ages-virat-kohli-yashasvi-jaiswal-dominated-the-australian-media-before-test-series-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'युगों की लड़ाई...', टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए विराट कोहली-यशस्वी जायसवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'युगों की लड़ाई...', टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए विराट कोहली-यशस्वी जायसवाल
Tue, 12 Nov 2024 11:25 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:25 AM IST
सार
पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों का जलवा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में देखने को मिला है। अखबारों में भारतीय फैंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए हिंदी और पंजाबी में भारतीय खिलाड़ियों की तारीफें की गईं।
विज्ञापन
यशस्वी-विराट
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में एक बार फिर जीत का परचम लहराने के उद्देश्य से उतरेगी। बता दें कि, आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा निजी कारणों से टीम के साथ नहीं गए हैं। पहले मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर संशय है।
विज्ञापन
भारत हर हाल में जीतना चाहेगा सीरीज
इस सीरीज में भारतीय टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी सीरीज जीतने पर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2018-19 और 2020-21 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। 2014 से भारतीय टीम कंगारुओं के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। अब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम की नजर एक और जीत के साथ इस क्रम को आगे बढ़ाने पर होगी। मालूम हो कि, भारत को हर हाल में इस सीरीज पर कब्जा जमाना होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से यह सीरीज उनके लिए काफी अहम है। किसी और टीम या नतीजे पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इन पांच में चार टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी और एक टेस्ट ड्रॉ करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के अखबारों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों का जलवा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में देखने को मिला है। अखबारों में भारतीय फैंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए हिंदी और पंजाबी में भारतीय खिलाड़ियों की तारीफें की गईं। द डेली टेलीग्राफ ने विराट कोहली की बड़ी सी तस्वीर के साथ 'युगों की लड़ाई' कैप्शन दिया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की भी तस्वीर लगाई गई और कैप्शन में 'द न्यू किंग' लिखा गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की इस पहल की सराहना अब सोशल मीडिया पर हो रही है। फैंस को अपने स्टार खिलाड़ियों की तारीफें लुभा रही हैं।

A lot of @imVkohli in the Australian papers this morning as is the norm whenever India are in town but never expected to see Hindi and Punjabi appearing in the Adelaide Advertiser. Tells you about the magnitude of the #AusvInd series for Australia & cricket in this country pic.twitter.com/I5B2ogPvEJ
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) November 12, 2024
पहली बार ऑस्ट्रेलिया में दहाड़ेंगे यशस्वी
मालूम हो कि, भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वह पहली बार इस टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से आग उगलते देखा गया था। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 190 रन बनाए थे। वह भारत के लिए अब तक 14 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 56.28 के औसत से 1407 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन को बेताब होंगे।

कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
वहीं, भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ मैचों में भले ही उनका बल्ला खामोश रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है। ऐसे में फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, कंगारूओं के खिलाफ किंग कोहली ने अब तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने आठ शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 2042 रन बनाए हैं। वहीं, उनका औसत 47.48 का रहा है। अब एक बार फिर वह ऐसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं।