फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: irfan pathan talks on virat kohli form says his discipline is not visible on field

IND vs AUS: 'मैदान पर नहीं दिखता विराट का अनुशासन', भारत की हार से खफा इरफान पठान ने कोहली को जमकर लताड़ा

Tue, 31 Dec 2024 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 31 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

मुकाबला समाप्त होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा- दोनों सीनियर्स (रोहित और विराट) का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। वे लगातार गलतियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: irfan pathan talks on virat kohli form says his discipline is not visible on field
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेलबर्न टेस्ट में भारत की हार ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यशस्वी जायसवाल (84) के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर नहीं खेल सका। कप्तान रोहित नौ और कोहली पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों की खराब फॉर्म ने भारत को सीरीज में पिछड़ने पर मजबूर कर दिया। यही कारण है कि दोनों खिलाड़ी अब पूर्व दिग्गजों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

कोहली पर बरसे पठान
सोमवार को मुकाबला समाप्त होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा- दोनों सीनियर्स (रोहित और विराट) का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। वे लगातार गलतियां कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व गेंदबाज ने कोहली के ऑफ-फील्ड अनुशासन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- हम सभी उनके अनुशासन की बात करते हैं, लेकिन वह मैदान पर इसे क्यों नहीं ला पा रहे?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की इस गलती से खफा पठान
इस दौरान इरफान पठान ने विराट कोहली की बल्लेबाजी और उनकी ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर खेले गए गलत शॉट्स को लेकर भी बात की। दिग्गज ने आगे कहा- विराट कोहली की यह पुरानी कमजोरी है, लेकिन वह अब तक इसे सुधार नहीं पाए हैं। यह शॉट पहली बार नहीं है। वह ऑफ-स्टंप के बाहर ड्राइव खेलने का प्रलोभन छोड़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

अच्छी लय को बरकरार नहीं रख सके कोहली
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर रहा है, ऐसे में सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कोहली पर्थ टेस्ट में शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। कोहली इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सके और अगले तीन मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पर्थ टेस्ट में शतक के बावजूद कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और उन्होंने सीरीज में अब तक 5, नाबाद 100, 7, 11, 3, 36 और 5 रन की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed