फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: sunil gavaskar said virat kohli has chance to join elite list brisbane test

IND vs AUS: ब्रिस्बेन में कोहली रच सकते हैं इतिहास, एक शतक लगाते ही गावस्कर-कुक की लिस्ट में हो जाएंगे शामिल

Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

ब्रिस्बेन टेस्ट में अगर कोहली शतक लगाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के सभी पांच टेस्ट क्रिकेट मैदान पर शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा एलिस्टेयर कुक और सुनील गावस्कर ने किया है। 

विज्ञापन
ind vs aus: sunil gavaskar said virat kohli has chance to join elite list brisbane test
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जो 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वह अगर इस मैदान पर शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रिस्बेन टेस्ट में कोहली रच सकते हैं इतिहास
इस सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में दमदार शतक लगाया। उन्होंने 143 गेंदों में 100* रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके दो छक्के निकले। यह उनके करियर का 30वां टेस्ट शतक था। दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा। हालांकि, अब फैंस को उनसे तीसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ब्रिस्बेन टेस्ट में अगर कोहली शतक लगाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के सभी पांच टेस्ट क्रिकेट मैदान पर शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा एलिस्टेयर कुक और सुनील गावस्कर ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने दी खास सलाह
ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, कोहली के पास उनके और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के साथ ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख टेस्ट स्थलों पर शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाजों के एक विशेष क्लब में शामिल होने का मौका है। कोहली पहले ही एडिलेड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने कहा, अगर वह ब्रिस्बेन में शतक बनाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। आप जानते हैं कि अगर आप ब्रिस्बेन में शतक बनाते हैं, तो आप एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। यह क्लब उन बल्लेबाजों का है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हर जगह शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

विराट का टेस्ट में खराब दौर
विराट कोहली का टेस्ट में खराब दौर जारी है। पर्थ में उन्होंने शतक जरूर लगाया था, लेकिन उससे पहले और उसके एडिलेड में विराट कुछ खास नहीं कर सके थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में छह पारियों में विराट ने महज 91 रन बनाए थे। वहीं एडिलेड में वह सात और 11 का स्कोर बना पाए। साल 2011 में विराट का टेस्ट करियर शुरू हुआ था और साल 2019 के अंत तक आते आते विराट टेस्ट में 55.10 की औसत से रन बना रहे थे। इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई और 2024 में उनका मौजूदा औसत 47.72 का है। 2021 के बाद यह लगातार तीसरा साल है, जब उनका फॉर्म 50 से नीचे रहा है। 2022 में उनका बल्लेबाजी औसत 49.35 का और 2023 में 48.12 का रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed