फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: This advice of Ravi Shastri will be helpful for Rohit and Virat they will get rid of bad form

IND vs AUS: रोहित और विराट के लिए मददगार साबित होगी रवि शास्त्री की ये सलाह, खराब फॉर्म से मिल जाएगा छुटकारा

Tue, 07 Jan 2025 09:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने रोहित और विराट की फॉर्म पर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और विराट का बल्ला खामोश रहा। कोहली ने नौ पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए, जबकि रोहित ने पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs AUS: This advice of Ravi Shastri will be helpful for Rohit and Virat they will get rid of bad form
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था। दोनों खिलाड़ी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसके कारण भारत को मेजबानों ने 1-3 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की मांग उठने लगी है। इस सबके बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दोनों को फॉर्म में वापसी के लिए एक जबरदस्त सुझाव दिया है।
विज्ञापन

रोहित और विराट को शास्त्री ने दी खास सलाह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने रोहित और विराट की फॉर्म पर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा- अगर उनके लिए कोई अंतराल है, तो मुझे लगता है कि उन्हें वापस जाना चाहिए और कुछ घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और देखना चाहिए कि यह कैसा है क्योंकि जब आप इतने लंबे समय तक टेस्ट मैच क्रिकेट खेलते हैं, तो दो कारणों से घरेलू क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण होता है, पहला- आप वर्तमान पीढ़ी के साथ तालमेल बिठाते हैं (और) और दूसरा आप अपने अनुभव के साथ उस युवा पीढ़ी में योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पिनर्स का करना होगा सामना'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और विराट का बल्ला खामोश रहा। कोहली ने नौ पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए, जबकि रोहित ने पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए। शास्त्री ने आगे कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको स्पिन खेलने का मौका पहले से कहीं ज्यादा मिलता है। इसलिए अगर आप भारत को रिकॉर्ड के हिसाब से देखें, तो भारत टर्निंग ट्रैक पर सबसे अच्छा नहीं है। अगर आपके पास विपक्षी टीम में बेहतरीन स्पिनर हैं, तो वे आपको परेशान कर सकते हैं और उन्होंने भारत को परेशान किया है।
विज्ञापन

दोनों के संन्यास पर क्या बोले शास्त्री?
इस दौरान शास्त्री ने दोनों के संन्यास पर भी बात की। उनका मानना है कि रोहित और विराट का प्रदर्शन ही उनकी टीम में जगह तय करेगा। शास्त्री ने आगे कहा- वे शायद भाग्यशाली रहे होंगे कि वे कुछ सीरीज जीत पाए, लेकिन आपने देखा होगा कि न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले उन्हें कैसे बेनकाब किया। इसलिए मैं इसे यहीं छोड़ता हूं और साथ ही, यह भूख और इच्छा है। जब आप 30 के दशक में होते हैं, तो एक 36 साल का होता है, दूसरा 38 साल का। उन्हें पता होगा कि उन्हें कितनी भूख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed