IND vs AUS Video: अभ्यास मैच से इतर नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे विराट कोहली, बुमराह की गेंदों का किया सामना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किंग कोहली को नेट्स पर अभ्यास करते देखा जा रहा है। वह जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदों का सामना कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वह प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किंग कोहली को नेट्स पर अभ्यास करते देखा जा रहा है। वह जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदों का सामना कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वह प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। फैंस को इंतजार था कि वह अपने स्टार खिलाड़ी को इस मैच में बल्लेबाजी करते देखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
Virat Kohli vs Jasprit Bumrah in nets at Canberra.
— Samar (@SamarPa71046193) December 1, 2024
- The Best vs The Best. 🇮🇳 pic.twitter.com/BWTneEyKbv
पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से मात दी थी। इस जीत में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने अपना 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सातवां शतक बनाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले कार्यवाहक कप्तान बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
अब किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते दिखेंगे। यह मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैदान पर 36 वर्षीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड शानदार रहा है। एडिलेड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आठ पारियों में 509 रन बनाए हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
809 रन-7 पारी-रिकी पोंटिंग
509 रन-8 पारी-विराट कोहली
500 रन-5 पारी-माइकल क्लार्क
401 रन-8 पारी-राहुल द्रविड़
388 रन-6 पारी-वीरेंद्र सहवाग
अभ्यास मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रधानमंत्री एकादश ने 43.2 ओवर में 10 विकेट पर 240 रन बनाए। उनकी तरफ से सैम कोंस्टास ने शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों का सामना किया और 14 चौके व एक छक्की की मदद से 107 रन बनाए। इस दौरान हर्षित राणा ने चार विकेट लिए। जवाब में भारत ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 241 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। चूंकि यह मुकाबला 46 ओवर तक खेलना था, इसलिए टीम इंडिया ने खेल जारी रखा। इस तरह भारत ने 17 रन की बढ़त बनाई। इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। भारतीय कप्तान का फ्लॉप होना चिंताजनक है।