फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Virat became the batsman who scored most 50+ runs in ICC ODI tournament leaving Sachin behind

IND vs AUS: आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट, सचिन को पीछे छोड़ा

Tue, 04 Mar 2025 09:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

विराट कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 24वीं बार 50+ स्कोर बनाया।

विज्ञापन
IND vs AUS: Virat became the batsman who scored most 50+ runs in ICC ODI tournament leaving Sachin behind
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 24वीं बार 50+ स्कोर बनाया। कोहली ने इसके साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 58 पारियों में 23 से ज्यादा बार 50+ रन बनाए थे।
विज्ञापन

ICC वनडे टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी 50+ स्कोर पारियां
विराट कोहली 24 53
सचिन तेंदुलकर 23 58
रोहित शर्मा 18 42
कुमार संगकारा 17 56
रिकी पोंटिंग 16 60

कोहली ने जड़ा 74वां पचासा
मंगलवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और 84 रनों की पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में 74वां अर्धशतक जड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इसी के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8000 से ज्यादा रन बना लिए। वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

8000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। सचिन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.33 के औसत से 8720 रन बनाए। 
विज्ञापन

कोहली के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
नॉकआउट मैच में किंग कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 549* मैचों में 336 कैच पकड़े हैं। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 504 मैचों में 333 कैच लपके।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच पारियां कैच
विराट कोहली* 549* 658 336
राहुल द्रविड़ 504 565 333
मोहम्मद अज़हरुद्दीन 433 509 261
सचिन तेंदुलकर 664 823 256
रोहित शर्मा* 498* 560 229
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed