{"_id":"6741afa78016d38f9e05bd9a","slug":"ind-vs-aus-virat-kohli-saluted-kl-rahul-and-yashasvi-jaiswal-gave-india-a-lead-on-day-2-in-peth-test-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: दिन के अंत तक डटे रहे केएल और यशस्वी, भारत को दिलाई 218 रन की बढ़त, विराट कोहली ने किया सलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: दिन के अंत तक डटे रहे केएल और यशस्वी, भारत को दिलाई 218 रन की बढ़त, विराट कोहली ने किया सलाम
Sat, 23 Nov 2024 04:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर पहुंचकर दोनों को सलाम किया और उनकी तारीफ की। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट-यशस्वी-केएल
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई। शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर पहुंचकर दोनों को सलाम किया और उनकी तारीफ की। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : X
ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी करते हुए चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल ने 90 रनों की मजबूत पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दोनों नाबाद लौटे। उनकी वापसी पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उन्हें सलाम करते देखा गया। उन्होंने हवा में बल्ला लहराते हुए दोनों को सलाम किया और तालियां भी बजाईं।
Virat Kohli immediately came out for practice after the day's play and appreciated Jaiswal and KL Rahul #INDvAUS pic.twitter.com/kvG1caIUXp
— Robin 𝕏 (@SledgeVK18) November 23, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल-यशस्वी
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी।