{"_id":"6049dda18ebc3e8ccd2e2996","slug":"ind-vs-eng-1st-t20-virat-kohli-need-72-runs-to-achieve-a-milestone-in-t20i-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट' होंगे कोहली: 72 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टी-20 के बनेंगे सबसे बड़े बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट' होंगे कोहली: 72 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टी-20 के बनेंगे सबसे बड़े बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच में कल से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमें लंबे समय बाद टी-20 में आमने-सामने होंगी। सीरीज के दौरान दोनों ही दल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत का स्वाद चखना चाहेंगे। हालांकि इसके लिए उसके स्टार खिलाड़ियों का चलना जरुरी है। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली पर सबकी निगाह होगी।
Trending Videos
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यही नहीं उनकी औसत भी 50 के पार है, जो इस फॉर्मेट में अमूमन कम ही देखने को मिलती है। विराट इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : self
भारतीय कप्तान के पास अब एक और कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है। किंग कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस वक्त 2928 रन हैं। वे अगर पहले मैच में 72 रनों की पारी खेल देते हैं तो उनके नाम 3000 रन हो जाएंगे। इसके साथ विराट टी-20 फॉर्मेट में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक 25 अर्धशतक लगाए हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे अधिक है। हालांकि उन्हें अभी भी अपने पहले शतक की तलाश है और सभी को उम्मीद होगी कि वह अपने शतकों के सूखे को खत्म करें। बता दें कि विराट कोहली ने वन-डे में 59.31 की औसत से 12040 रन बनाए हैं, वहीं टेस्ट में 52.37 की औसत से 7490 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50.48 की औसत से 2928 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।