{"_id":"67a7769492db5f9d5a0cd7db","slug":"ind-vs-eng-before-the-second-odi-virat-kohli-practiced-for-an-hour-in-the-nets-ready-to-return-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: दूसरे मैच में वापसी से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर बिताया समय, एक घंटे तक की बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: दूसरे मैच में वापसी से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर बिताया समय, एक घंटे तक की बल्लेबाजी
Sat, 08 Feb 2025 08:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 08 Feb 2025 08:54 PM IST
सार
कोहली को नेट अभ्यास के दौरान अच्छे शॉट लगाते देखना भारतीय प्रशंसकों के लिए आश्वस्त करने वाला था। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस स्थल पर अपने पिछले वनडे मैच मैच में विजयी अर्धशतक बनाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर घुटने की चोट की चिंताओं को दूर करते हुए नेट पर लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की। कोहली को चोट के कारण नागपुर में खेल गए पहले वनडे से बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
कोहली ने किया बल्लेबाजी का अभ्यास
कोहली ने अपना वार्मअप पूरा करने के बाद नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया। वह इस दौरान पूरे जोश में दिखे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के अलावा ओडिशा क्रिकेट संघ के गेंदबाजों के खिलाफ सहजता से बल्लेबाजी की।
कोहली ने अपना वार्मअप पूरा करने के बाद नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया। वह इस दौरान पूरे जोश में दिखे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के अलावा ओडिशा क्रिकेट संघ के गेंदबाजों के खिलाफ सहजता से बल्लेबाजी की।
Virat Kohli in the practice session. 🇮🇳 pic.twitter.com/s7uzKn2gqP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 8, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली की एक झलक पाने को बेताब हुए प्रशंसक
लंबे समय के बाद भारतीय टीम के मैच की मेजबानी कर रहे कटक में भी कोहली के प्रशंसकों का हुजूम दिखा। कोहली को बल्लेबाजी अभ्यास करता देख स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की। इस अभ्यास के दौरान उनकी टाइमिंग शानदार थी।

2019 में इस मैदान पर गरजा था विराट का बल्ला
कोहली को नेट अभ्यास के दौरान अच्छे शॉट लगाते देखना भारतीय प्रशंसकों के लिए आश्वस्त करने वाला था। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस स्थल पर अपने पिछले वनडे मैच मैच में विजयी अर्धशतक बनाया था। स्टेडियम ने पिछली बार 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय की मेजबानी की थी, जबकि यहां पिछला वनडे पांच साल से अधिक समय पहले हुआ था।

इंग्लैंड टीम ने नहीं किया अभ्यास
अभ्यास सत्र के लिए ओसीए ने दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा था। प्रशंसक दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर कतार में लगना शुरू हो गए। भारतीय टीम के मैदान में पहुंचने से पहले 20,000 से अधिक लोग दर्शकदीर्घा में मौजूद थे। इस बीच इंग्लैंड की टीम ने अभ्यास करने की जगह आराम करने का फैसला किया।