फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'मैं आराम नहीं, बस मैच के बारे में सोचता हूं', इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट खेलने के बाद बोले सिराज

Sun, 03 Aug 2025 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Aug 2025 09:38 AM IST
सार

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में सिराज ने कहा, 'मैं ब्रेकडाउन के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ मैच के बारे में सोचता हूं। मुझे देश के लिए खेलना पसंद है।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'I don't rest, I just think about the match', said Siraj after playing five Tests on England tour
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। भारत के 374 रन के लक्ष्य के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 50 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए और 324 रन बनाने हैं। हालांकि, इस सीरीज में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी चर्चा का विषय रही है। बिना रुके, बिना थके इस तेज गेंदबाज ने पांचों टेस्ट में हिस्सा लिया और जरूरत पड़ने पर विकेट भी निकाले हैं। सिराज के नाम फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा 19 विकेट हैं। 
IND vs ENG: 'I don't rest, I just think about the match', said Siraj after playing five Tests on England tour
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
उन्होंने 10 पारियों में अब तक 160 ओवर के करीब गेंदबाजी की है और ज्यादातर प्रभावशाली रहे हैं। इस मैराथन सीरीज के दौरान क्या एक बार भी उनके मन में शारीरिक तौर पर ब्रेकडाउन का ख्याल नहीं आया? य़ह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह आराम के बारे में नहीं, बल्कि हमेशा मैच के बारे में सोचते हैं। इस वक्त वर्कलोड मैनेजमेंट शब्द काफी ज्यादा चलन में है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह को इसके तहत तीन टेस्ट में ही खिलाया गया। वहीं, सिराज का पांच टेस्ट मैचों में खेलते रहना और 19 विकेट लेना उनकी विश्वस्तरीय फिटनेस और बेहतरीन स्टैमिना का प्रमाण है।
IND vs ENG: 'I don't rest, I just think about the match', said Siraj after playing five Tests on England tour
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में सिराज ने कहा, 'मैं ब्रेकडाउन के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ मैच के बारे में सोचता हूं। मुझे देश के लिए खेलना पसंद है और मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं अपनी योजनाओं को सरल रखता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इससे नतीजे भी मिलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'I don't rest, I just think about the match', said Siraj after playing five Tests on England tour
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह कार्यभार प्रबंधन के कारण सिर्फ तीन टेस्ट ही खेल पाए। उनकी अनुपस्थिति में सिराज ने अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। सिराज ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी उठाना अच्छा लगता है। सिराज ने कहा, 'मुझे जिम्मेदारी पसंद है। लेकिन मुझे जस्सी भाई की भी कमी खलती है क्योंकि वह सीनियर गेंदबाज हैं। वह उदाहरण पेश करते हैं कि हमें अलग-अलग बल्लेबाजों को कैसी गेंदबाजी करनी है। मुझे यह पसंद है। जब जस्सी भाई नहीं होते तो आपको पता है कि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी और मुझे इसमें मजा आता है। मैं अतिरिक्त दबाव नहीं लेता और चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed