{"_id":"67a2459291bce1a23a0575f6","slug":"ind-vs-eng-kevin-pietersen-supported-rohit-sharma-virat-kohli-for-poor-form-said-they-are-not-robots-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित और विराट के समर्थन में उतरे केविन पीटरसन, बोले- वो रोबोट नहीं हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित और विराट के समर्थन में उतरे केविन पीटरसन, बोले- वो रोबोट नहीं हैं
Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके बाद रोहित और विराट ने रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया। हालांकि, यहां पर भी दोनों फ्लॉप रहे। रोहित ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सिर्फ 03 और 28 रन बनाए जबकि विराट सिर्फ छह रन बनाकर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
रोहित और विराट
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा और विराट कोहली का खराब फॉर्म इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पिछले कुछ वक्त से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय दिग्गजों का बल्ला खामोश रहा था, इसके बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन दोनों खिलाड़ियों के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने कहा है कि रोहित और विराट कोई रोबोट नहीं हैं।
विज्ञापन
रणजी में वापसी पर फ्लॉप रहे थे कोहली-रोहित
रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वहां भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे। भारतीय दिग्गजों की कोशिश चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने की होगी।

पीटरसन ने किया रोहित और विराट का बचाव
रोहित और कोहली की खराब फॉर्म पर बात करते हुए पीटरसन ने कहा- यह अनुचित है। जिस खिलाड़ी ने इतने रन बनाये है उससे आप ऐसा कैसे कह सकते हैं कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए? हां, इस पर चर्चा हो सकती है लेकिन मैं समझता हूं वे इससे अधिक सम्मान के हकदार हैं। मेरे करियर में बिल्कुल वैसी ही चुनौतियां थीं, ऐसा होता है। रोहित और विराट रोबोट नहीं हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि वे लगातार शतक बनाये। ऑस्ट्रेलिया दौरा खराब होने से क्या वे खराब खिलाड़ी बन गये है? नहीं, बिल्कुल नहीं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रणजी में भी फेल हुए रोहित और विराट
हाल ही में भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके थे। वहीं, विराट कोहली ने नौ पारियों में 190 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस सीरीज में दोनों अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके बाद रोहित और विराट ने रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया। हालांकि, यहां पर भी दोनों फ्लॉप रहे। रोहित ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सिर्फ 03 और 28 रन बनाए जबकि विराट सिर्फ छह रन बनाकर बोल्ड हो गए।