फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉर्म में लौटे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर: आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब, अंग्रेजों की लगाई क्लास

Wed, 24 Mar 2021 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Mar 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Shikhar Dhawan and KL Rahul responded to their critics by brilliant knock against england
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : twitter@BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर खिलाड़ी मौके को भुनाने की पूरी कोशिश कर रहा। यही कारण है कि हर खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की करना चाहता है। टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

IND vs ENG: Shikhar Dhawan and KL Rahul responded to their critics by brilliant knock against england
शिखर धवन और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

दोनों की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और उनके चयन पर भी काफी बात हो रही थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज के पहले ही मैच में सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

IND vs ENG: Shikhar Dhawan and KL Rahul responded to their critics by brilliant knock against england
केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या - फोटो : ट्विटर @BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में धवन और राहुल का बल्ला जमकर बोला। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर टीम के स्कोर का आधे से ज्यादा रन बनाया। शिखर धवन ने जहां 106 गेंदों में 98 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और दो छक्के लगाए।  वहीं केएल राहुल ने 43 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली और चार चौके के साथ चार छक्के भी जड़े। इन दोनों खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियों के दम पर टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 317 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Shikhar Dhawan and KL Rahul responded to their critics by brilliant knock against england
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI

बता दें कि इससे पहले टी-20 सीरीज के पहले मैच में फेल रहने के बाद शिखर धवन को बाकी के मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वहीं केएल राहुल को आखिरी मैच में टीम से बाहर कर दिया गया। टी-20 सीरीज के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के करियर को टीम में उनकी जगह को लेकर चर्चा होने लगी थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने दोनों ही खिलाड़ियों को पहले वनडे में मौका देने का फैसला किया।

विज्ञापन
IND vs ENG: Shikhar Dhawan and KL Rahul responded to their critics by brilliant knock against england
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

धवन ने जहां पारी की शुरुआत करते हुए रोहित के साथ अर्धशतकीय और विराट के साथ शतकीय साझेदारी की तो वहीं राहुल ने क्रुणाल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed