फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng: shubman gill speaks on virat kohli fitness says he will make return in second odi

IND vs ENG: दूसरे वनडे में होगी विराट कोहली की वापसी? उपकप्तान शुभमन गिल ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा

Fri, 07 Feb 2025 04:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Feb 2025 04:07 PM IST
सार

पिछले मैच में कोहली अपने दाएं घुटने में सूजन के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। कोहली की इस परेशानी ने भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा दीं थीं।

विज्ञापन
ind vs eng: shubman gill speaks on virat kohli fitness says he will make return in second odi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (09 फरवरी) को कटक में खेला जाएगा। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वापसी करेंगे। इसकी जानकारी टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने दी। उन्होंने किंग कोहली की फिटनेस को लेकर चल रही आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह दूसरे वनडे में वापसी करेंगे।
विज्ञापन

दाएं घुटने में सूजन के कारण नहीं खेल पाए थे कोहली
पिछले मैच में कोहली अपने दाएं घुटने में सूजन के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। कोहली की इस परेशानी ने भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा दीं थीं।  दरअसल, टीम इंडिया को 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाना है। आगामी टूर्नामेंट की तैयारी को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वनडे में खेलेंगे कोहली
नागपुर में पहले वनडे में 87 रन बनाकर भारत की चार विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गिल ने डिजनी हॉटस्टार से कहा, उनकी (कोहली) चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने बुधवार को अच्छा अभ्यास किया था लेकिन गुरुवार की सुबह उनके घुटने में कुछ सूजन थी। वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे में वापसी करेंगे।
विज्ञापन

अपनी अर्धशतकीय पारी पर क्या बोले गिल
शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह पहले वनडे में शतक को ध्यान में रखकर नहीं खेल रहे थे। उन्होंने कहा, नहीं मैं अपने शतक के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं क्षेत्ररक्षण की सजावट पर ध्यान केंद्रित कर रहा था और उसी के अनुरूप अपने शॉट खेल रहा था। मैं गेंदबाज पर हावी होने की कोशिश कर रहा था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने में परेशानी महसूस कर रहे गिल?
गिल वनडे में पारी की शुरुआत करते रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, मैं टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं इसलिए मुझे बहुत अधिक सामंजस्य नहीं बिठाना नहीं पड़ा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहद चुनौती पूर्ण होता है क्योंकि आपको खेल की स्थिति के अनुसार खेलना होता है।

गिल ने कहा, अगर टीम ने जल्दी विकेट खो दिया हो तो फिर आपको संभल कर बल्लेबाजी करने होती है। अगर टीम को अच्छी शुरुआत मिली हो तो आपको उसे आगे बढ़ाना होता है। मैं मैच की स्थिति के अनुसार खेलता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed