IND vs ENG Video: इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने श्रेयस अय्यर के साथ की 'धोखेबाजी', पवेलियन में बैठकर कराया आउट
अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किए गए अय्यर पहली बार विदेश में टेस्ट मैच खेल रहे थे। दोनों पारियों में अपनी गलतियों के कारण वह आउट हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अय्यर पहली पारी में जेम्स एंडरसन की शॉर्ट गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे थे। दूसरी पारी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस बार बस गेंदबाज और फील्डर दूसरा था। मैटी पॉट्स ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर जेम्स एंडरसन के हाथों कैच करा दिया। मैकुलम ने दोनों पारियों में इंग्लिश गेंदबाजों को अय्यर के सामने शॉर्ट गेंद फेंकने के लिए कहा। दूसरी पारी में तो उनका इशारा कैमरे में भी कैद हो गया।
पहली पारी की तरह अय्यर के आते ही इंग्लिश गेंदबाज लगातार शॉर्ट गेंद करने लगे। उनकी पसलियों और छाती को निशाना बनाया। अय्यर को ज्यादातर गेंद शॉर्ट ही मिली। वह इसे छोड़ने के बजाय लगातार शॉट मारने में लगे थे। अंत में वह इसी गेंद का शिकार भी बन गए। इंग्लैंड की यह रणनीति काम आई और मैकुलम की टीम को सफलता मिल गई।
Fell into the trap 🪤
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2022
Scorecard/Clips: https://t.co/jKoipF4U01
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/qLwRAnJs82