{"_id":"6a3ebeac5b10d82cb9016acc","slug":"ind-vs-ire-irelands-historic-victory-breaks-several-records-captain-shreyas-enters-virats-unwanted-club-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से टूटे कई रिकॉर्ड, कप्तान श्रेयस की हुई विराट के अनचाहे क्लब में एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से टूटे कई रिकॉर्ड, कप्तान श्रेयस की हुई विराट के अनचाहे क्लब में एंट्री
Fri, 26 Jun 2026 11:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:32 PM IST
सार
आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस हार के साथ भारत का लगातार 12 टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला थम गया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी हार के साथ अपने टी20 कप्तानी करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। लॉर्कन टकर की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 34 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली बार भारतीय टीम को शिकस्त देने का कारनामा भी कर दिखाया। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही, जबकि भारतीय टीम के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए।
विज्ञापन
अभिषेक-श्रेयस
- फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती ओवरों में आयरलैंड पर दबाव बनाया। हालांकि, कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों की अहम पारियों की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। इस तरह आयरलैंड ने 34 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : BCCI
इस हार के साथ भारत के नाम दर्ज हुए अनचाहे रिकॉर्ड
1. भारत का लगातार टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला थमा
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में हार के साथ ही भारत का लगातार टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने का शानदार रिकॉर्ड भी थम गया। अब भारत इस दो मैचों की सीरीज को जीत नहीं सकता। इससे पहले भारतीय टीम ने जनवरी 2024 से लगातार 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम की थीं। आखिरी बार भारत दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज जीतने में नाकाम रहा था, जब दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी।
2. आयरलैंड ने भारत को हराने वाली 11वीं टीम बनने का गौरव हासिल किया
आयरलैंड अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई है। इसके साथ ही आयरलैंड ने अब तक आठ फुल मेंबर देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दर्ज कर ली है। अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ही ऐसी फुल मेंबर टीमें बची हैं, जिनके खिलाफ आयरलैंड को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत का इंतजार है।
3. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार से
भारतीय टीम की टी20 कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर का पहला मुकाबला हार के साथ समाप्त हुआ। इसके साथ ही वह अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हारने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए।
भारत के ऐसे कप्तान जिनकी टी20 कप्तानी की शुरुआत हार से हुई

- विराट कोहली - इंग्लैंड के खिलाफ, कानपुर (2017)
- ऋषभ पंत - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दिल्ली (2022)
- शुभमन गिल - जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे (2024)
- श्रेयस अय्यर - आयरलैंड के खिलाफ, बेलफास्ट (2026)
भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : BCCI
सीरीज पर आयरलैंड की मजबूत पकड़
दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद आयरलैंड अब सीरीज हार नहीं सकती। वहीं भारतीय टीम के पास सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका होगा। अगर भारत दूसरा मुकाबला जीतता है तो सीरीज 1-1 से बराबर होगी, लेकिन लगातार टी20 सीरीज जीतने का उसका रिकॉर्ड पहले ही समाप्त हो चुका है।