{"_id":"69bc0601cdc591596b037eee","slug":"ind-vs-ire-paul-stirling-steps-down-from-ireland-t20i-captaincy-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की टी20 कप्तानी, जून में विश्व चैंपियन भारतीय टीम करेगी दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की टी20 कप्तानी, जून में विश्व चैंपियन भारतीय टीम करेगी दौरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह सिर्फ वनडे में टीम का नेतृत्व करेंगे।
पॉल स्टर्लिंग
- फोटो : ICC
विज्ञापन
विस्तार
पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड की टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह सिर्फ वनडे में टीम का नेतृत्व करेंगे। स्टर्लिंग ने यह फैसला टी20 विश्व कप में टीम के हालिया निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। इस स्थिति में अब भारतीय टीम को जून में आयरलैंड दौरे पर नए कप्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन
टूर्नामेंट में आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उन्होंने ओमान को हराया। उनका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि जून में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज नए कप्तान के लिए टीम में अपनी रणनीति लागू करने का अच्छा मौका होगी।

जून में भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा
भारत की टीम इस साल जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। स्टर्लिंग ने कहा कि अपने देश की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वह एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी फॉर्मेट में टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।