फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Ajaj patel is exiceted to bowl in indian pitches

IND vs NZ: भारतीय पिचों पर गेंदबाजी को बेताब कीवी स्पिनर एजाज, मुंबई हुआ था जन्म

Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। इसके बाद वो आठ साल की उम्र में न्यूजीलैंड चले गए थे।
 

विज्ञापन
IND vs NZ Ajaj patel is exiceted to bowl in indian pitches
एजाज पटेल

विस्तार

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल अपनी जन्मभूमि पर लौटकर रोमांचित हैं लेकिन बतौर क्रिकेटर उन्हें पता है कि भारतीय बल्लेबाजों का उनकी धरती पर सामना करना एक स्पिनर के लिए कितना कठिन है। बायें हाथ के स्पिनर पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन आठ वर्ष की उम्र में वह परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे।
विज्ञापन


जून से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं करने वाले 33 साल के पटेल भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार से कानपुर में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के उन हिस्सों में हूं जो मैंने पहले नहीं देखे। भारत शानदार है लेकिन मौजूदा माहौल में हम बाहर जाकर उसका अनुभव नहीं कर सकते। भारत को लेकर काफी रोमांच है। यहां आपा धापी के बीच भी सुकून है जो इसे खास बनाता है।’ 
विज्ञापन


भारतीय पिचों पर गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा , ‘हमें पता है कि स्पिन गेंदबाजों को यहां क्या करना है लेकिन यह भी पता है कि भारतीय बल्लेबाजों का उनकी धरती पर सामना करना एक स्पिनर के लिए कितना कठिन है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक न्यूजीलैंड के लिए नौ टेस्ट में 26 विकेट ले चुके पटेल का मानना है कि एसजी लाल गेंद विदेशी गेंदबाजों के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करती है। उन्होंने कहा , ‘एसजी गेंद अलग है। ड्यूक की तरह। काफी कठोर है लेकिन पकड़ बनाने में अच्छी है। इसकी चुनौतियां अलग तरह की है। हमारी तैयारी काफी अच्छी रही है और उम्मीद है कि प्रदर्शन भी उम्दा रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed