फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz champions trophy 2025 rohit sharma virat kohli can announce retirement from odi aakash chopra speaks

Champions Trophy: फाइनल के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे रोहित और विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Fri, 07 Mar 2025 05:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Mar 2025 05:27 PM IST
सार

भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वनडे से भी रोहित और विराट संन्यास का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
ind vs nz champions trophy 2025 rohit sharma virat kohli can announce retirement from odi aakash chopra speaks
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फाइनल के बाद फैंस के मन में एक सवाल चल रहा है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे से भी संन्यास ले लेंगे? इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बयान दिया है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद रोहित-कोहली ने लिया था संन्यास 
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित और विराट ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने यह खिताब दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वनडे से भी रोहित और विराट संन्यास का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने की रोहित और विराट के प्रदर्शन पर बात
इस पर बात करते हुए मशहूर कमेंटटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा- यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है। मैं बहुत ईमानदारी से कहूंगा, यह आसान नहीं होने वाला है। 2025 में कोहली का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा है और रोहित का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। मैं यह नहीं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा है। हो सकता है कि वह फाइनल में शतक बनाकर परिदृश्य बदल दें।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में चमके विराट, रोहित के प्रदर्शन में रही कमी
मौजूदा टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है जबकि विराट कोहली ने धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने अबतक खेले चार मैचोंमें 107.21 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं जबकि किंग कोहली ने चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

वनडे से भी संन्यास लेंगे रोहित और विराट?
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा- किसी और ने मुझसे पूछा कि क्या वे संन्यास लेंगे। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता। टी20 विश्व कप जीतने के बाद उनका संन्यास लेना थोड़ा तार्किक लग रहा था और यह उम्मीद के मुताबिक था। यह चौंकाने वाला नहीं था, लेकिन यहां अगर वे टी20 और वनडे दोनों छोड़ देते हैं, तो केवल टेस्ट ही बचेगा। क्या वे उस रास्ते पर चलेंगे? कौन जानता है। विश्व कप (वनडे) में अभी दो साल का समय है और दो साल का समय काफी लंबा होता है। दो साल का समय काफी लंबा होता है, जब आप टी20 प्रारूप नहीं खेलते हैं। हालांकि, ईमानदारी से कहें तो आने वाले 12 महीनों में कई वनडे मैच रखे गए हैं। इसलिए वे इसमें शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed