फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को झटका, अभ्यास सत्र में विराट कोहली के घुटने पर लगी चोट?

Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details
विराट कोहली-टीम इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details
भारतीय टीम - फोटो : PTI
कोहली के घुटने पर लगी चोट
खिताबी मुकाबले से पहले पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज ने बड़ा दावा किया। रिपोर्ट में बताया गया कि अभ्यास सत्र के दौरान किंग कोहली के घुटने पर गेंद लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद भारतीय टीम को कुछ देर के लिए अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ी। गेंद लगने के तुरंत बाद भारतीय टीम के फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज किया, स्प्रे लगाया और पट्टी बांधी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details
भारतीय टीम - फोटो : PTI
फाइनल में खेलेंगे कोहली?
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हल्के दर्द के बावजूद विराट कोहली मैदान पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। कोहली फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं। 
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details
भारतीय टीम - फोटो : PTI
लेग स्पिन की परेशानी से पार पा चुके कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ टेस्ट में शतक के बाद लगातार रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल करते हुए लेग स्पिन के खिलाफ आ रही दिक्कतों पर भी पार लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी के दौरान विराट एक बार फिर नई ऊंचाइयां छूने को आतुर दिख रहे हैं।

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Virat Kohli suffers injury during practice session ahead final know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
अच्छी लय में दिख रहे पूर्व कप्तान
कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली हैं। फाइनल में भारत को फिर अपने इस स्टार बल्लेबाज से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मिचेल सैंटनर की अगुआई में कोहली को एक बार फिर कीवी टीम के स्पिनरों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed