फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Rohit Sharma and Virat Kohli Played Most Finals in ICC Tournament

IND vs NZ Final: रोहित-कोहली ने बनाया कीर्तिमान, आईसीसी टूर्नामेंट के सर्वाधिक फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बने

Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
सार

रोहित और कोहली आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Rohit Sharma and Virat Kohli Played Most Finals in ICC Tournament
रोहित कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है। रोहित और कोहली भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। भारत इस मैच में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के इरादे से उतरा और ट्रॉफी अपने नाम की भी। 
विज्ञापन

भारत ने चार विकेट से दर्ज की जीत
गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार 15 टॉस हारा भारत
खिताबी मैच में भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया था। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने जब-जब आईसीसी वनडे टूर्नामेंट का खिताब जीता है, भारत ने उस मैच में टॉस गंवाया है। 1983 विश्व कप, 2011 विश्व कप, 2002 चैंपियंस ट्रॉफी और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी भारत ने टॉस गंवाया था और टीम खिताब जीतने में सफल रही थी। ऐसा ही आज हुआ, टीम इंडिया ने टॉस गंवाया और मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

जडेजा-युवराज को पीछे छोड़ा
रोहित और कोहली आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा। कोहली और रोहित का यह नौवां आईसीसी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले खेले हैं। 

रोहित और कोहली के अलावा युवराज और जडेजा ने अपने करियर में आठ-आठ आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले हैं। वहीं, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और माहेला जयवर्धने ने सात-सात बार आईसीसी के खिताबी मैच में हिस्सा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित, कोहली और जडेजा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का हिस्सा थे और 12 साल बाद भी यह तीनों खिताबी मैच में शामिल हैं। उस समय भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed