सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के किन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान? भारत के ये खिलाड़ी चले तो फिर कप होगा अपना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। भारत को संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या से उम्मीदें होंगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। एक ओर गत विजेता भारत तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। वहीं, न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगा। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे में फाइनल में कुछ खास खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है, जिनके प्रदर्शन से मैच का रुख तय हो सकता है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों से किन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी और कौन किस पर भारी पड़ सकता है।
Trending Videos

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
संजू सैमसन - फोटो : IANS
भारत के ये खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर
  • संजू सैमसन
भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार दो मैचों में 97* और 89 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। अब तक चार पारियों में सैमसन 232 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। अगर फाइनल में भी सैमसन का बल्ला चला तो भारत को पावरप्ले में बड़ी बढ़त मिल सकती है, जो न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
  • जसप्रीत बुमराह
भारत के सबसे बड़े हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है और अब तक 10 विकेट ले चुके हैं। बुमराह की खासियत उनकी सटीक यॉर्कर और खतरनाक बाउंसर है। खासकर डेथ ओवर्स में उनका सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। फाइनल में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन से बेहद दिलचस्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल से पहले वरुण को मिला कप्तान का साथ, प्लेइंग-11 में बदलाव पर क्या बोले सूर्यकुमार?

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
  • वरुण चक्रवर्ती
भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 13 विकेट लेकर विपक्षी टीमों को लगातार परेशान किया है। हालांकि, सेमीफाइनल में वह महंगे साबित हुए थे। अहमदाबाद की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
 
IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
  • हार्दिक पांड्या
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 199 रन बनाने के साथ 8 विकेट भी लिए हैं। हार्दिक की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। अहम मौकों पर तेज रन बनाने और विकेट निकालने की क्षमता उन्हें भारत के लिए सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।
 
IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
  • अभिषेक शर्मा
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस विश्व कप में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है। अगर अभिषेक शर्मा फाइनल में पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दे देते हैं तो न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पर भारी दबाव बन सकता है।

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
फिन एलेन - फोटो : IANS
न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के लिए खतरा
  • फिन एलेन
न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन इस विश्व कप के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने सात पारियों में 289 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। सेमीफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। एलेन की खासियत यह है कि वह पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर हमला बोलते हैं। अगर भारत उन्हें जल्दी आउट नहीं कर पाया तो मैच का रुख शुरुआत में ही न्यूजीलैंड की तरफ जा सकता है।

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : PTI
  • ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने मध्यक्रम में तेज रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन से विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा फिलिप्स को दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में गिना जाता है। उनकी शानदार फील्डिंग मैच में 10-15 रन बचाकर भी गेम बदल सकती है।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के अंदाज में सैंटनर! क्या भारत के साथ माइंड गेम?

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
मैट हेनरी - फोटो : ANI
  • मैट हेनरी
तेज गेंदबाज मैट हेनरी न्यूजीलैंड के प्रमुख विकेट टेकर हैं। इस विश्व कप में उन्होंने सात मैचों में 9 विकेट लिए हैं और नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी भारत के टॉप ऑर्डर के लिए खतरा बन सकती है, खासकर पावरप्ले में।

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
रचिन रवींद्र - फोटो : ANI
  • रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और कई मौकों पर टीम को ब्रेकथ्रू दिलाए हैं। रवींद्र बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और भारतीय परिस्थितियों में उनकी स्पिन गेंदबाजी काफी असरदार हो सकती है।

IND vs NZ: Five players from both teams to watch Sanju Samson Hardik Pandya Finn Allen Mitchell Santner see
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI
  • मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी फाइनल में बड़ा रोल निभा सकते हैं। वह अपनी सटीक स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला था। अहमदाबाद की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है, इसलिए सैंटनर भारत के बल्लेबाजों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed