सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lakshya Sen wins over Canada Victor Lai to storm into the final of the All England Open

All England Open Final: कनाडा के विक्टर लाई को हराकर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, क्रिकेटर ऋषभ पंत ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

लक्ष्य सेन ने शनिवार को सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।

Lakshya Sen wins over Canada Victor Lai to storm into the final of the All England Open
लक्ष्य सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शनिवार को सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई। 12वीं रैंकिंग पर काबिज सेन ने दुनिया के 16वें नंबर के लाई को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 21-16, 18-21, 21-15 से शिकस्त दी। लाई ने पिछले साल पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
Trending Videos


पंत ने दी बधाई
यह सेन का इस टूर्नामेंट में दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले वह 2022 में उप विजेता रहे थे। बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखने वाले सेन रविवार को फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से भिड़ेंगे। चुन-यी ने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण को हराया। लक्ष्य सेन को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed