{"_id":"69abf8d51fd1359b800b8c58","slug":"ind-vs-nz-t20-world-cup-final-pre-match-analysis-check-batting-bowling-stats-player-records-win-percentage-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Analysis: भारत की बल्लेबाजी दमदार, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में धार; फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Analysis: भारत की बल्लेबाजी दमदार, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में धार; फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?
Sun, 08 Mar 2026 07:21 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:21 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। भारत के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं, जबकि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में मजबूत रही है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला खिताबी मुकाबला भारत की ताकतवर बल्लेबाजी और न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के बीच दिलचस्प टक्कर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं, लेकिन दोनों के सफर और ताकत में साफ फर्क दिखाई देता है। एक तरफ भारत की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में शानदार लय में रही है, तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की दिलचस्प टक्कर बन सकता है।
संजू सैमसन-ईशान किशन
- फोटो : PTI
भारत की बल्लेबाजी मजबूत
टीम इंडिया की बात करें तो बल्लेबाजी उसका सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरी है। संजू सैमसन और ईशान किशन ने टूर्नामेंट में लगातार तेज रफ्तार से रन बनाए हैं। सैमसन चार मैचों में 201 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना चुके हैं, जबकि ईशान किशन ने आठ मुकाबलों में 189 के स्ट्राइक रेट से 263 रन ठोके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 242 रन बनाए हैं। हालांकि, अहम मौकों पर उनका जल्दी आउट होना चिंता का विषय रहा है। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्ले से 199 रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी आठ विकेट झटके हैं। तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका में भेजने का फैसला भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

सूर्यकुमार, बुमराह और शिवम दुबे
- फोटो : ANI
बुमराह के अलावा नहीं चला कोई गेंदबाज
हालांकि, भारत के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह गेंदबाजी रही है। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बुमराह ने सात मैचों में 10 विकेट लेकर 6.62 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की है। वहीं अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वह मजबूत टीमों के खिलाफ महंगे साबित हुए हैं। वरुण चक्रवर्ती से भी टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में फाइनल से पहले भारत को गेंदबाजी संयोजन पर गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी से रहना होगा सावधान
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी गेंदबाजी रही है। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की तेज गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई है, जबकि रचिन रविंद्र ने स्पिन विभाग में विकेट निकालकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। रचिन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट ले चुके हैं।

ग्लेन फिलिप्स-मार्क चैपमैन
- फोटो : ANI
कीवी बल्लेबाजों ने भी किया प्रभावशाली प्रदर्शन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया है। टिम सीफर्ट ने सात मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं, जबकि फिन एलन 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन ठोक चुके हैं। एलन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाकर अपनी विस्फोटक क्षमता का नमूना भी पेश किया था। ग्लेन फिलिप्स ने भी नंबर चार पर अहम पारियां खेली हैं। हालांकि, कीवी टीम के मध्यक्रम ने खास प्रभावित नहीं किया है। मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल का बल्ला खामोश रहा है, जिससे टीम टॉप ऑर्डर पर काफी निर्भर नजर आती है।
ये भी पढ़ें: हिसाब बराबर करने का मौका!: आईसीसी नॉकआउट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? यहां देखें आंकड़े