{"_id":"69ac3ee058982bd0cf1000b2","slug":"ind-vs-nz-t20-world-cup-final-indian-captain-suryakumar-yadav-on-following-rohit-sharma-footsteps-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: क्या SA वाले मैच में अक्षर खफा थे? विश्वकप फाइनल से पहले बोले सूर्यकुमार- मैं रोहित के नक्शेकदम पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: क्या SA वाले मैच में अक्षर खफा थे? विश्वकप फाइनल से पहले बोले सूर्यकुमार- मैं रोहित के नक्शेकदम पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उन्होंने रोहित की जमकर तारीफ की और बताया कि किस तरह उन्होंने पूर्व कप्तान से काफी कुछ सीखा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जमकर सराहना की है। सूर्यकुमार ने बताया है कि वह रोहित के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और उन्होंने इस खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखा है। भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Trending Videos
फाइनल मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, भले ही मैं कप्तानी कर रहा हूं, लेकिन रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चल रहा हूं। रोहित के साथ काफी क्रिकेट खेला है और पता है कि वह क्या सोचते हैं। मैं उस रणनीति और विचार को लागू करना चाहता हूं। गौती भाई (कोच गंभीर) ने भी काफी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षर को लेकर सूर्यकुमार का खुलासा
सूर्यकुमार ने बताया कि जब अक्षर पटेल को बाहर बैठाया गया था तो वह उस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने अक्षर को समझाया था। कप्तान ने कहा, किसी भी तरह के कठिन फैसले मैं और कोच मिलकर लेते हैं। अक्षर पटेल को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए बाहर बैठाया गया था तो वह खुश नहीं थे। उन्हें खुश होना भी नहीं चाहिए थे, लेकिन हमने उन्हें समझाया कि क्यों ये फैसला लिया गया।

कीवी चुनौती को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार
सूर्यकुमार से इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने पर भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा, मैंने उनके मुकाबले नहीं देखे हैं, लेकिन विश्व कप से पहले हमने उनके खिलाफ सीरीज खेली थी। ये 95 प्रतिशत वही टीम है जिसके खिलाफ हम खेले थे। लेकिन हां, अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम भी खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि ये एक अच्छा मुकाबला होगा।

क्या है कप्तानी को लेकर SKY का मंत्र?
कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार ने कहा, मेरा मानना है कि अच्छा टीम कल्चर और खुश वातावरण काफी अहम है। अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान पर स्पष्ट रहें तो उन्हें खुश रखें और बोलने की आजादी दें। इतना ही नहीं मैदान के बाहर उनके विचार को सुनना भी जरूरी है। कप्तान और लीडर एक पद है। आपको सभी खिलाड़ियों से बात करनी होती है और पूछना होता कि वह किस तरह टीम चलाना चाहते हैं।