Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IND vs NZ Final: Chance To Settle The Score! India’s Record Against New Zealand In ICC Knockouts
{"_id":"69abd97067cea1db3d09372e","slug":"ind-vs-nz-final-chance-to-settle-the-score-india-s-record-against-new-zealand-in-icc-knockouts-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिसाब बराबर करने का मौका!: आईसीसी नॉकआउट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? यहां देखें आंकड़े","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हिसाब बराबर करने का मौका!: आईसीसी नॉकआउट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? यहां देखें आंकड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:10 PM IST
सार
भारतीय टीम ने ओवरऑल चौथी बार और लगातार दूसरी बार टी20 विश्वकप फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड टीम टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।
टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दोनों टीमें दो साल में लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट्स में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कीवियों ने हमसे एक ज्यादा मैच जीता है। भारत के पास इस बार फाइनल जीतकर हिसाब बराबर करने का मौका है।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब तक आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबले में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से कीवियों ने तीन मैच और भारत ने दो मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमें टी20 विश्वकप के नॉकआउट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों वनडे या फिर टेस्ट चैंपियनशिप के नॉकआउट में ही भिड़ी हैं। आइए पहले आंकड़े जानते हैं और फिर हर मैच की कहानी...
आईसीसी नॉकआउट में भारत vs न्यूजीलैंड
टूर्नामेंट
स्टेज
परिणाम
स्थान
तारीख
चैंपियंस ट्रॉफी
फाइनल
भारत 4 विकेट से हारा
नैरोबी
2000
वनडे विश्वकप
सेमीफाइनल
भारत 18 रन से हारा
मैनचेस्टर
2019
WTC
फाइनल
भारत 8 विकेट से हारा
साउथैम्पटन
2021
वनडे विश्वकप
सेमीफाइनल
भारत 70 रन से जीता
मुंबई
2023
चैंपियंस ट्रॉफी
फाइनल
भारत 4 विकेट से जीता
दुबई
2025
1. भारत vs न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2000
Trending Videos
2 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मुकाबले
- फोटो : Twitter/ANI
भारत और न्यूजीलैंड किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहली बार साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आमने-सामने आए थे। तब स्टीफन फ्लेमिंग की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली की अगुआई वाली भारतीय टीम चार विकेट से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 264 रन बनाए थे। गांगुली ने 117 रन और सचिन ने 69 रन की पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। क्रिस केयर्न्स उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा 102 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा क्रिस हैरिस ने 46 और नाथन एस्टल ने 37 रन बनाए थे।
2. भारत vs न्यूजीलैंड, वनडे विश्वकप सेमीफाइनल, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मुकाबले
- फोटो : Twitter/ANI
2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद दोनों टीमें आईसीसी नॉकआउट में 19 साल बाद यानी 2019 में वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने आईं। कोई भी भारतीय यह मैच नहीं भूल सकता, क्योंकि टीम इंडिया जीत के करीब पहुंचकर हार गई थी। दो दिन तक चले इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाए थे। कप्तान केन विलियम्सन ने 67, रॉस टेलर ने 74 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया की पारी 49.3 ओवर में 221 रन पर सिमट गई थी और भारत 18 रन से हार गया था। धोनी ने 50 रन और रवींद्र जडेजा ने 77 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत और हार्दिक ने 32-32 रन बनाए थे। कप्तान कोहली, रोहित और केएल एक-एक रन बना सके थे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने तीन विकेट लिए थे।
3. भारत vs न्यूजीलैंड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2021
4 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मुकाबले
- फोटो : Twitter/ANI
2019 के बाद भारत और न्यूजीलैंड 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने आए। यह टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल था। कोहली की अगुआई में भारतीय टीम मजबूत दिख रही थी। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे थे। बारिश ने भी खलल डाला और रिजर्व डे में नतीजा आया। हालांकि, इस मैच में भारत की बल्लेबाजी खराब रही। भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए। कोहली 44 रन और रहाणे 49 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जेमीसन ने पांच विकेट झटके। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 249 रन बनाए और भारत पर 32 रन की बढ़त हासिल की। डेवोन कॉनवे ने 54 रन और कप्तान विलियम्सन ने 49 रन की पारी खेली। टॉम लाथम और टिम साउदी ने 30-30 रन बनाए। भारत की ओर से शमी को चार विकेट मिले।
भारत की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड की 32 रन की बढ़त को घटा दें तो टीम इंडिया की कुल बढ़त 138 रन की हुई और न्यूजीलैंड के सामने 139 रन का लक्ष्य था। दूसरी पारी में पंत 41 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। कीवियों की तरफ से टीम साउदी ने चार विकेट लिए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विलियम्सन 52 रन और रॉस टेलर 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
4. भारत vs न्यूजीलैंड, वनडे विश्वकप सेमीफाइनल, 2023
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मुकाबले
- फोटो : Twitter/ANI
2021 के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने आईं। रोहित की अगुआई में टीम इंडिया ने विलियम्सन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम को 70 रन से हराया था। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 397 रन बनाए। रोहित ने 40 रन, शुभमन ने 80 रन, कोहली ने 117 रन और श्रेयस ने 105 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से साउदी ने तीन विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने 134 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन की पारी खेली। विलियम्सन ने 69 रन बनाए। भारत की ओर से शमी ने सात विकेट झटके।
5. भारत vs न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2025
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।