सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ Final: Can India Win Back-to-Back T20 World Cups; Can India Defend title and Create History; Records

IND vs NZ Final: टी20 विश्वकप के इतिहास में कोई टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत पाई, क्या भारत कर पाएगा चमत्कार?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 07 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार चैंपियन नहीं बन पाई है। भारत ने 2024 में खिताब जीता था और अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीत जाता है तो टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार कोई टीम बैक-टू-बैक खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना सकती है।

IND vs NZ Final: Can India Win Back-to-Back T20 World Cups; Can India Defend title and Create History; Records
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत पाई है या यूं कहें कि अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत के पास इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर लंबे समय बाद यह खिताब अपने नाम किया था। अब अगर टीम इंडिया 2026 का फाइनल भी जीत जाती है तो वह टी20 विश्व कप इतिहास में लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
Trending Videos

टी20 विश्वकप की विजेता टीमें
मेजबान साल विजेता
दक्षिण अफ्रीका 2007 भारत
इंग्लैंड 2009 पाकिस्तान
वेस्टइंडीज 2010 इंग्लैंड
श्रीलंका 2012 वेस्टइंडीज
बांग्लादेश 2014 श्रीलंका
भारत 2016 वेस्टइंडीज
ओमान/यूएई 2021 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 2022 इंग्लैंड
अमेरिका/वेस्टइंडीज 2024 भारत
भारत/श्रीलंका 2026 ?
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों को शुरुआती स्टेज में जूझना पड़ा है और किसी तरह लड़ते-गिरते फाइनल में पहुंची है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते और सुपर-8 में पहुंची। सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम ने लगातार दो मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली। सुपर-8 में भी इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के दम पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई। फिर उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में पहुंची। अब दोनों टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी।

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था और नौ विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

टी20 विश्व कप के सबसे सफल देश
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है, लेकिन इनमें से कोई टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत सकी है। भारत ने भी 2007 और 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ट्रॉफी जीती। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। भारत अगर विश्वकप जीता तो तीन टी20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनेगी। यही वजह है कि इस बार भारत के सामने एक बड़ा ऐतिहासिक मौका है। इसके अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका एक-एक बार चैंपियन बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed