सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ Final: Why Fans Performed Nazar Utarna Ritual At Ahmedabad Stadium before T20 World Cup final; Video

IND vs NZ Final: फैंस अहमदाबाद स्टेडियम की क्यों उतार रहे नजर? देखें VIDEO; भारत-न्यूजीलैंड फाइनल यहीं होना है

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 07 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का नजर उतारने वाला मजाकिया वीडियो वायरल हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़ी पुरानी हारों के कारण फैंस इस बार टीम इंडिया की किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहे हैं। 

IND vs NZ Final: Why Fans Performed Nazar Utarna Ritual At Ahmedabad Stadium before T20 World Cup final; Video
अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतारी जा रही है - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, मुकाबले से पहले फैंस अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतारने में लग गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में नजर उतारने का टोटका करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए फैंस चाहते हैं कि इस बार टीम इंडिया की किस्मत इस मैदान पर बदले।
Trending Videos

अहमदाबाद से जुड़ी कड़वी यादें
अहमदाबाद स्टेडियम भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें भी लेकर आता है। मौजूदा टी20 विश्व कप में भारत को अपनी एकमात्र हार यहीं सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा यह मैदान भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्वकप फाइनल की भी याद दिलाता है, जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी जीतने को लेकर बीसीसीआई का भरोसा
भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, 'भारत ट्रॉफी घर लेकर आएगा। हमें यह जीतना ही है। हम अहमदाबाद में बारबाडोस जैसा प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम आसानी से जीत जाएंगे।'

दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 में अब तक आठ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आठ में से पांच मैच जीत पाई है। दो मैचों में उसे हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 में अजेय रही दो टीमों इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया और फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed