{"_id":"671bca95b97f0cac990660be","slug":"ind-vs-nz-it-was-surprising-to-see-him-getting-out-on-a-full-toss-spinner-santner-statement-on-virat-kohli-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 'फुलटॉस पर उन्हें आउट होते देखना हैरानी भरा', विराट कोहली के विकेट पर आया स्पिनर सैंटनर का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 'फुलटॉस पर उन्हें आउट होते देखना हैरानी भरा', विराट कोहली के विकेट पर आया स्पिनर सैंटनर का बयान
Fri, 25 Oct 2024 10:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:13 PM IST
सार
बाएं हाथ के स्पिनर के शानदार स्पैल में कोहली का विकेट भी शामिल था जिससे भारत पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गया।
विज्ञापन
विराट कोहली बोल्ड हुए
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। अब कीवी टीम के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने कोहली के विकेट पर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
सैंटनर को मिली बड़ी सफलता
अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (53 रन पर सात विकेट) से दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर सैंटनर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि भारतीय स्टार विराट कोहली को फुलटॉस गेंद पर आउट होते हुए देखना उनके लिए हैरानी भरा था। सैंटनर के सात विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 103 रन की बढ़त हासिल की और बाद में इसे बढ़ाकर 301 रन तक पहुंचा दिया।

'मेरे लिए बहुत हैरानी भरा था'
बाएं हाथ के स्पिनर के शानदार स्पैल में कोहली का विकेट भी शामिल था जिससे भारत पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उनसे जब पूछा गया कि उन्हें भारत के स्टार बल्लेबाज को इस तरह से आउट करना कितना अच्छा लगा तो उन्होंने जवाब दिया, कोहली को फुलटॉस पर आउट करना मेरे लिए बहुत हैरानी भरा था। वह आमतौर पर ऐसे नहीं चूकते हैं।

गेंदबाज का बयान
उन्होंने आगे कहा, यह थोड़ी धीमी गेंद थी। मैंने बस इसे थोड़ा बदलने की कोशिश की, लेकिन आमतौर पर अगर आप ऐसे शॉट लगाते हैं तो वो छह रन के लिए जाते हैं। शॉट अच्छा था लेकिन गति में बदलाव महत्वपूर्ण रहा। सैंटनर ने कहा कि 301 रन की बड़ी बढ़त के बावजूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को टेस्ट में बचे हुए तीन दिन में भी काम करना है।

सुंदर से प्रभावित हुए सैंटनर
सैंटनर ने कहा कि भारत के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तरह गति में बदलाव करना महत्वपूर्ण था जिन्होंने पहले दिन 59 रन देकर सात विकेट झटके थे। उन्होंने कहा, मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में ऐसा बहुत करता हूं, मैं गति बदलता हूं। हमने शायद थोड़ी धीमी गेंद करने के बारे में बात की थी। पहले गेंद की गति 95 किमी प्रति घंटा थी और फिर उन्होंने इसे धीमा करना शुरू कर दिया और विविधता लानी शुरू कर दी, जिससे बल्लेबाज असमंजस में पड़ गए।