{"_id":"6724ba0ffc1fb67c49063daf","slug":"ind-vs-nz-virat-kohli-dances-on-my-name-is-lakhan-video-goes-viral-fans-reacts-3rd-test-in-mumbai-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: फैंस की डिमांड पर बीच मैच में जमकर थिरके विराट कोहली, देखें दिल जीत लेने वाला वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: फैंस की डिमांड पर बीच मैच में जमकर थिरके विराट कोहली, देखें दिल जीत लेने वाला वीडियो
Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा। इसमें 35 वर्षीय बल्लेबाज को फैंस की मांग पर डांस करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उन्हें अक्सर क्रिकेट ग्राउंड पर हंसी मजाक करते देखा जाता है। ये बात किसी से नहीं छिपी है कि किंग कोहली को नाचने और गाने का सबसे ज्यादा शौक है। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में हुआ, जब पूर्व कप्तान ने फैंस की डिमांड पर बीच मैदान में ठुमके लगाए।
विज्ञापन
'माई नेम इज लखन'
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा। इसमें 35 वर्षीय बल्लेबाज को फैंस की मांग पर डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ फैंस स्टैंड में बैठकर 'माई नेम इज लखन' गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं, तभी वह कैमरा ग्राउंड की तरफ घुमाते हैं जहां विराट कोहली भी थिरकते नजर आते हैं। उनके इस अंदाज ने अब फैंस का दिल जीत लिया है। प्रशंसक इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

We did it again! Making Virat Kohli groove to My Name is Lakhan! Wait for it 😂🔥 #INDvNZ pic.twitter.com/lC2cGyTZWa
— Shrutika Gaekwad (@Shrustappen33) November 1, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली का प्रदर्शन
इस सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा। पिछले दो मैचों की चार पारियों में 0, 70, 1, 17 रन बनाए पाए। स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर ने ही किंग कोहली को दोनों पारियों में अपना शिकार बनाया था। वहीं, बंगलूरू में वह पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने वापसी करते हुए 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

किसी भी सूरत में भारत करना चाहेगा वापसी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा की सेना हर हाल में इस मैच में वापसी करना चाहेगी। आखिरी मुकाबले में टॉस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पहली पारी कुछ खास नहीं रही। भारतीय गेंदबाज कीवियों पर हावी दिखे। विल यंग ने 71 और डेरिल मिचेल ने 82 रनों की बड़ी पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 के स्कोर पर सिमट गई। इस दौरान जडेजा ने पांच, वाशिंगटन सुंदर ने चार और आकाश दीप ने एक सफलता हासिल की। भारत की पारी शुरू हो चुकी है।