IND vs PAK: पाकिस्तानी कोच सरफराज की नापाक हरकत, आईसीसी के नियमों की उड़ाईं धज्जियां; डगआउट में फोन चलाते दिखे
पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच सरफराज अहमद को भारत के खिलाफ मुकाबले में डगआउट में बैठकर फोन चलाते देखा गया।
विस्तार
अंडर-19 विश्व कप के सुपर-सिक्स का मुकाबला बुलावायो में खेला गया। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद को डगआउट में बैठकर फोन चलाते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हैं। यूजर्स का कहना है कि पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आईसीसी के नियमों को ताख पर रखा है। अहमद की नापाक हरकत के लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
How was Sarfaraz Ahmed using a phone during a U19 match? That’s a fair question, especially given the ICC’s strict ban on communication devices in the PMOA.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) February 1, 2026
These rules exist for a reason, to prevent any form of outside influence or match fixing. Anyone watching this? pic.twitter.com/FsFDPNc57q
During the ongoing U19 match against India, Sarfaraz Ahmed was seen chatting with a bookie, and he was placing live bets.
— Roy’z (@pavilion08end) February 1, 2026
The ICC should look into this, as there is a strict ban on communication devices in the PMOA, and the ICC’s anti-corruption body should investigate… pic.twitter.com/Fc717Ql5m9
Sarfaraz Ahmed's phone use during the U19 match raises valid questions, given ICC's strict bans on communication devices in the PMOA.
— Gully Point (@gullypoint_) February 1, 2026
The rules aim to prevent match-fixing, with violations potentially leading to severe penalties, even a lifetime ban. This incident puts focus on… pic.twitter.com/YGcehpXxB5
- आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के तहत लागू PMOA (Players’ & Match Officials’ Areas) नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और मैच अधिकारियों के लिए तय किए गए क्षेत्रों में किसी भी तरह के मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल सख्त रूप से नियंत्रित है।
- आईसीसी के नियम साफ तौर पर कहते हैं कि डगआउट जैसे संवेदनशील इलाकों में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट या किसी भी ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग नहीं किया जा सकता, जो इंटरनेट या वाई-फाई के जरिए बाहरी दुनिया से संपर्क स्थापित कर सके।
- इसका मकसद मैच के दौरान किसी भी तरह की अनुचित जानकारी के आदान-प्रदान, सट्टेबाजी या भ्रष्टाचार की आशंका को पूरी तरह खत्म करना है।
- नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि आईसीसी इन मानकों को खेल की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद अहम मानती है।
(आईसीसी के नियम)
