सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Final Womens ODI World Cup 2025 Prize Money Winner and Runner Up Winning Amount Dollar INR

India Champion: विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम पर हुई पैसों की बारिश, पुरुषों से भी ज्यादा इनामी राशि मिली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Nov 2025 01:44 AM IST
सार

महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम भारत को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली है। आइए जानते हैं इस बारे में...
 

BCCI Prize Money: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई का एलान

बेटियां बनी विश्वविजेता: पीएम बोले- यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण; देश भर से लगा बधाइयों का तांता

विज्ञापन
IND vs SA Final Womens ODI World Cup 2025 Prize Money Winner and Runner Up Winning Amount Dollar INR
भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन बनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी हुई है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है।


आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। इस बार की चैंपियन टीम भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि
पिछले महिला वनडे विश्व कप 2022 (न्यूजीलैंड) में विजेता टीम को 1.32 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.65 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 2025 संस्करण में प्राइज मनी का ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) रही, जो 2022 के वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। 2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से भी ज्यादा रकम मिले हैं।

इनामी राशि का पूरा ब्योरा

श्रेणी इनामी राशि
(डॉलर में)
भारतीय रुपये में
अनुमानित राशि
विजेता टीम (भारत) 4.48 मिलियन ₹39.55 करोड़
उपविजेता टीम (दक्षिण अफ्रीका) 2.24 मिलियन ₹19.77 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें 1.12 मिलियन (प्रत्येक) ₹9.89 करोड़
ग्रुप स्टेज जीत 34,314 (प्रति मैच) ₹30.29 लाख
5वां और 6ठा स्थान 0.7 मिलियन (प्रत्येक) ₹62 लाख
7वां और 8वां स्थान 0.28 मिलियन (प्रत्येक) ₹24.71 लाख
सभी भाग लेने वाली टीमें 0.25 मिलियन (प्रत्येक) ₹22 लाख

भारत और श्रीलंका में हुआ टूर्नामेंट
महिला वनडे विश्व कप यह 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। मैच गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में आयोजित हुए।

जय शाह ने क्या कहा था
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस रिकॉर्ड इनामी राशि को महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया था। उन्होंने कहा था, 'यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा का एक मील का पत्थर है। इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी खेल की लंबी अवधि की वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश साफ है, महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाने पर उन्हें पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

भारत बना विश्व चैंपियन
इस टीम ने मेहनत, जज्बे और विश्वास से वो मुकाम छू लिया है, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था। मंधाना की चमक से लेकर रेणुका की रफ्तार तक, हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी है, जो संघर्ष, हिम्मत और उम्मीदों से बुनी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed