{"_id":"699b449e9868be10f4015a1f","slug":"ind-vs-sa-suryakumar-yadav-speaks-on-loosing-match-against-south-africa-know-details-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने कहां गंवाया सुपर-8 का मुकाबला? कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने कहां गंवाया सुपर-8 का मुकाबला? कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कारण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से हरा दिया। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि टीम ने अच्छी गेंदबाजी के बावजूद पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाकर मैच से पकड़ खो दी। उन्होंने कहा कि 180-185 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय मजबूत शुरुआत और छोटी साझेदारियां जरूरी थीं, जो भारत नहीं बना सका।
गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम मैच पावरप्ले में ही गंवा बैठी। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
Trending Videos
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने बताई हार की वजह
मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान ने करारी शिकस्त पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने मैच पावरप्ले में ही खो दिया। 180-185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन जरूर हार सकते हैं। हमने शुरुआती छह ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और उसके बाद जरूरी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बना सके। गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन बल्लेबाजी में हम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पाए। यही मुकाबले का टर्निंग प्वॉइन्ट रहा।'

दक्षिण अफ्रीका ने खोली भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कलई
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला।