सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने  20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी।

IND vs SA T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 India vs South Africa Today Match Scorecard and Result Updates
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:35 PM, 22-Feb-2026

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत

मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।
10:18 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: आठवां विकेट गिरा

भारत को आठवां झटका भी केशव ने दिया। उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप भी स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए। अब शिवम का साथ देने वरुण आए हैं।
10:16 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को सातवां झटका भी केशव महाराज ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को भी ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब शिवम दुबे का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।
10:14 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका केशव महाराज ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए।
10:05 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: शिवम और हार्दिक के बीच पनप रही साझेदारी

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों छठे विकेट के लिए 23 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन है।
09:50 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: 51 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

51 पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: वॉशिंगटन पवेलियन लौटे

भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा। कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन को आउट किया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
09:26 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 15 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यकुमार का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
09:08 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा भी आउट हुए

भारत को दूसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्हें क्विंटन डिकॉक ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। 
09:03 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: पहला झटका

भारत की झटके से शुरुआत हुई है। ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो गए। एडेन मार्करम ने उन्हें पारी के पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed