{"_id":"699b0eb9bb922ff9ae086a39","slug":"radha-yadav-performance-three-trophies-in-four-months-record-wpl-to-odi-world-cup-trophy-2026-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radha Yadav: स्पिन का जादू, ट्रॉफियों की बरसात; भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्णिम दौर में राधा का अमूल्य योगदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Radha Yadav: स्पिन का जादू, ट्रॉफियों की बरसात; भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्णिम दौर में राधा का अमूल्य योगदान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:42 PM IST
सार
भारतीय स्पिनर राधा यादव ने महज चार महीनों में तीन बड़े खिताब जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। वनडे विश्व कप 2025, महिला प्रीमियर लीग 2026 और महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में दमदार प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी खास पहचान मजबूत की है।
विज्ञापन
1 of 4
राधा यादव
- फोटो : Radha Yadav (instagram)-BCCI Women
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्पिनर राधा यादव ने महज चार महीनों के भीतर तीन बड़े खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी शानदार गेंदबाजी और निर्णायक मौकों पर दमदार प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। रविवार को राधा यादव की अगुवाई में भारत ए ने बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता। लगातार दूसरी बार भारत ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।
Trending Videos
2 of 4
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ANI
महिला वनडे विश्व कप 2025
राधा यादव की इस सुनहरी यात्रा की शुरुआत महिला वनडे विश्व कप 2025 से हुई, जहां उन्होंने मध्य ओवरों में विकेट निकालकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर उनका आत्मविश्वास और नियंत्रण काबिल-ए-तारीफ रहा। नवंबर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपना शिकार बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आरसीबी बनी विजेता
- फोटो : PTI
महिला प्रीमियर लीग 2026
इसके बाद राधा यादव ने घरेलू टी20 लीग में भी राधा का जादू चला और उनकी टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस लीग के फाइनल में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। खिताबी मैच में आरसीबी ने दिल्ली को छह विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। वहीं, दिल्ली लगातार चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई।
4 of 4
भारत बना विजेता
- फोटो : BCCI Women
महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026
सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। एशियाई मंच पर भी राधा यादव ने अपनी चमक बिखेरी। महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में राधा ने शानदार स्पेल डालते हुए विपक्षी टीमों की कमर तोड़ दी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।