{"_id":"621a60a5d8c6bf26c230f19e","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-became-the-first-indian-to-take-50-catches-in-t20-internationals-equaling-shoaib-malik-in-terms-of-most-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, रैना और कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा, शोएब मलिक की भी बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, रैना और कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा, शोएब मलिक की भी बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार
धर्मशाला में शनिवार (26 फरवरी) को खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने सात विकेट से जीतकर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच के दौरान रोहित ने एक खास उपलब्धि हासिल की।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले चार महीने उनके लिए शानदार रहे हैं। रोहित को पहले टी20, फिर वनडे और अंत में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। अपनी कप्तानी में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के साथ वनडे सीरीज में सफलता हासिल की। अब धर्मशाला में शनिवार (26 फरवरी) को खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने सात विकेट से जीतकर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच के दौरान रोहित ने एक खास उपलब्धि हासिल की।
रोहित टी20 में 50 कैच लेने वाले भारत के पहले फील्डर बन गए हैं। रोहित ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दिनेश चंडीमल का कैच लपकर यह रिकॉर्ड बनाया। कैच के मामले में रोहित अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली से बहुत आगे हैं। कोहली ने 97 मैच में उन्होंने 43 कैच लपके हैं। उनके बाद पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना का नंबर हैं। रैना ने 78 मैचों में 42 कैच लिए थे।
रोहित ने सबसे ज्यादा कैच के मामले में पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक की बराबरी की है। मलिक के नाम 124 मैच में 50 कैच हैं। रोहित के भी 124 मैच में 50 कैच हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों से आगे न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (64 कैच) और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (69 कैच) हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
रोहित ने मलिक के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की
कैच में मलिक की बराबरी करने वाले रोहित ने सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भी उनके बराबर पहुंच गए हैं। मलिक ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 124 मैच खेले थे। अब रोहित के भी 124 मैच हो गए। श्रीलंका के खिलाफ रविवार (27 फरवरी) को होने वाले मैच में अगर हिटमैन खेलते हैं तो मलिक के रिकॉर्ड को तोड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले खिलाड़ी

Trending Videos

खिलाड़ी | देश | मैच | कैच |
डेविड मिलर | दक्षिण अफ्रीका | 95 | 69 |
मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 112 | 64 |
रोहित शर्मा | भारत | 124 | 50 |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 124 | 50 |
मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | 86 | 47 |
रोहित ने मलिक के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की
कैच में मलिक की बराबरी करने वाले रोहित ने सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भी उनके बराबर पहुंच गए हैं। मलिक ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 124 मैच खेले थे। अब रोहित के भी 124 मैच हो गए। श्रीलंका के खिलाफ रविवार (27 फरवरी) को होने वाले मैच में अगर हिटमैन खेलते हैं तो मलिक के रिकॉर्ड को तोड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | देश | मैच | रन |
रोहित शर्मा | भारत | 124 | 3308 |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 124 | 2435 |
मोहम्मद हफीज | पाकिस्तान | 119 | 2514 |
इयॉन मॉर्गन | इंग्लैंड | 115 | 2458 |
महमूदुल्लाह | बांग्लादेश | 113 | 1971 |