{"_id":"68c7f0eff42fca5b9e0bdc0f","slug":"three-finals-within-a-year-won-the-trophy-twice-out-of-these-rajat-patidar-shined-as-a-captain-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajat Patidar: एक साल के अंदर तीन फाइनल...इनमें से दो बार ट्रॉफी जीतीं; रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान बिखेरा जलवा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rajat Patidar: एक साल के अंदर तीन फाइनल...इनमें से दो बार ट्रॉफी जीतीं; रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान बिखेरा जलवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 15 Sep 2025 04:26 PM IST
सार
बतौर कप्तान रजत पाटीदार का एक साल के अंदर यह तीसरा फाइनल मुकाबला था। इससे पहले उनके नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। उससे पहले पाटीदार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की टीम ने 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था, जिसमें टीम को महाराष्ट्र के हाथों शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
1 of 4
रजत पाटीदार
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्य क्षेत्र की जीत के साथ दलीप ट्रॉफी 2025 का समापन हो गया। सोमवार को रजत पाटीदार के नेतृत्व में मध्य ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली दक्षिण क्षेत्र की टीम ने पहली पारी में 149 रन बनाए। जवाब में मध्य क्षेत्र ने 511 रन बनाए और 362 रनों की बढ़त हासिल की। दक्षिण क्षेत्र की दूसरी पारी 426 रन पर समाप्त हुई और उन्होंने मध्य क्षेत्र के सामने 64 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम ने थोड़ी कठिनाई के बावजूद हासिल कर लिया।
2 of 4
रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
एक साल के भीतर खेले तीन फाइनल, दो खिताब जीते
बतौर कप्तान रजत पाटीदार का एक साल के अंदर यह तीसरा फाइनल मुकाबला था। इससे पहले उनके नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। उससे पहले पाटीदार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की टीम ने 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था, जिसमें टीम को महाराष्ट्र के हाथों शिकस्त मिली थी। एक साल के भीतर रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान दो टीमों को खिताब दिलाए हैं।
3 of 4
रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
कप्तान रजत पाटीदार का जलवा
दलीप ट्रॉफी का खिताब मध्य क्षेत्र को दिलाने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हर कप्तान को ट्रॉफ़ी जीतना पसंद होता है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज्बा दिखाया और मैं इससे बहुत खुश हूं।' रजत ने एक साल के अंदर तीन टीमों की कप्तानी कर उसे फाइनल में पहुंचाया है और इनमें दो बार वह चैंपियन भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
दलीप ट्रॉफी में चमके पाटीदार
दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में रजत पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन मैचों में दो शतक और दो अर्धशतकीय पारियों की मदद से मध्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान की। क्वार्टरफाइनल में 32 वर्षीय बल्लेबाज ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में 125 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे। इसके बाद सेमीफाइनल में उनकी टीम का सामना पश्चिम क्षेत्र से हुआ, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 77 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया। खिताबी मुकाबले में भी रजत पाटीदार का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने पहली पारी में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।