{"_id":"68c7fca98434a5d19d0d0f00","slug":"suryakumar-yadav-celebrated-35th-birthday-with-wife-devisha-shetty-shared-photos-on-social-media-see-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: पाकिस्तान को हराकर कप्तान सूर्यकुमार ने मनाया जन्मदिन, पत्नी देविशा ने साझा की खास तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: पाकिस्तान को हराकर कप्तान सूर्यकुमार ने मनाया जन्मदिन, पत्नी देविशा ने साझा की खास तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:16 PM IST
सार
पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। बता दें कि, एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आगा की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
देविशा ने साझा की तस्वीरें
'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर स्टार बल्लेबाज ने रविवार को 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने पाकिस्तान को भी मात दी, जिससे भारतीय प्रशंसक भी गदगद हो गए। भारतीय टी20 कप्तान की पत्नी देविशा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे खास दोस्त।'
भारत की लगातार दूसरी जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला गया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपना क्लास दिखाते हुए पाकिस्तान पर दबाव बनाया था, इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम की जीत सुनिश्चित की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।