{"_id":"68e7653876605910620be281","slug":"ind-vs-wi-india-s-newly-appointed-odi-captain-shubman-gill-says-he-want-to-imbibe-rohit-sharma-calmness-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill: वनडे टीम का कप्तान बनने पर गिल की पहली प्रतिक्रिया, बोले- रोहित की तरह शांतचित्त बनना चाहता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill: वनडे टीम का कप्तान बनने पर गिल की पहली प्रतिक्रिया, बोले- रोहित की तरह शांतचित्त बनना चाहता हूं
Thu, 09 Oct 2025 01:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:03 PM IST
सार
गिल इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। रोहित भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले गिल को रोहित की जगह टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा की जगह भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने पर शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गिल का कहना है कि वह रोहित की तरह शांतचित्त कप्तान बनना चाहते हैं। गिल इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। रोहित भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले गिल को रोहित की जगह टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं गिल
गिल फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से दिल्ली में खेला जाएगा। इससे पहले गिल ने कहा, 'मैं रोहित भाई की शांतचित्त रहना चाहता हूं और जिस तरह टीम में वह दोस्ताना माहौल रखते थे, वैसा ही रखना चाहता हूं।'

रोहित-कोहली को वनडे टीम में बनाए रखने पर क्या बोले गिल?
गिल ने रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाने की कोशिश की। ये दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। कोहली इस समय लंदन में हैं, जबकि रोहित मुंबई में अपने घर पर हैं। दोनों 15 अक्तूबर को टीम से जुड़ेंगे। गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे टीम में बनाए रखने के बारे में कहा, उन्होंने भारत के लिए इतने सारे मैच जीते हैं। बहुत कम लोगों के पास इतना कौशल और अनुभव होता है। हमें उनकी जरूरत है।

कोच गंभीर के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर रखी राय
वनडे प्रारूप में कप्तानी मिलने पर गिल ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। गिल ने कहा, 'इसकी घोषणा वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहले टेस्ट के बाद की गई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले पता चला। भारत की कप्तानी करना सम्मान की बात है।' गिल ने इसके साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। गिल ने कहा, हमारे रिश्ते अच्छे हैं। हम खिलाड़ियों को कैसे सिक्योर करें, इस पर बातचीत करते हैं। साथ ही हम तेज गेंदबाजों का एक पूल तैयार करने पर भी बात करते हैं।