{"_id":"69a4751ce3d8b7346405bde7","slug":"ind-vs-wi-super-8-match-highlights-t20-world-cup-2026-india-vs-west-indies-today-match-scorecard-result-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किए सारे समीकरण, किस तरह भारत ने वेस्टइंडीज से लिया 10 साल पुराना बदला? जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किए सारे समीकरण, किस तरह भारत ने वेस्टइंडीज से लिया 10 साल पुराना बदला? जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सुपर आठ के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। भारत का सामना अब इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
संजू सैमसन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा सका तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का है जिन्होंने रविवार को दमदार पारी खेली। भारत के लिए सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। सैमसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा।
Trending Videos
ईडेन गार्डेंस में चला सैमसन का बल्ला
कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सैमसन भले ही शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने हर भारतीय प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया।

कोलकाता में बरकरार रखा शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस तरह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में जीत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के ईडेन गार्डेंस पर यह पांचवां टी20 मुकाबला था। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने सभी पांच मैचों में विंडीज को शिकस्त दी है। वहीं, भारतीय टीम 10 साल बाद इस मैदान पर टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी और टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

किस तरह एक सैमसन विंडीज पर पड़े भारी
- लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्द गंवा दिया था जो 10 रन बनाकर आउट हुए।
- भारत ने पावरप्ले में फिर ईशान किशन का विकेट गंवाया। ईशान अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वह भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
- दो झटके लगने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े, जिसमें सैमसन का योगदान 35 रन का रहा। सूर्यकुमार हालांकि 18 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
- सैमसन टिके रहे और उन्होंने 26 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान तिलक वर्मा ने भी उनका साथ दिखाया, लेकिन तिलक 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। तिलक और सैमसन के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई।
- भारत को 19वें ओवर में जाकर पांचवां झटका लगा जब हार्दिक पांड्या शमार जोसेफ की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हार्दिक 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक जब आउट हुए, उस वक्त मैच रोमांचक स्थिति पर था।
- भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन सैमसन एक छोर पर टिके हुए थे। सैमसन ने 20वां ओवर डालने आए रोमारियो शेफर्ड की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
- सैमसन 50 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि शिवम दुबे ने चार गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद आठ रन बनाए।
- वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शमार जोसेफ को दो-दो विकेट मिले, जबकि अकील हुसैन एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।
वेस्टइंडीज की पारी
इससे पहले, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 68 रन जोड़े। होप 33 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद चेज ने हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। यह टीम 119 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी, जहां से जेसन होल्डर ने रोवमैन पोवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पोवेल 19 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 22 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 37 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

10 साल बाद भारत ने हिसाब किया चुकता
- 31 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 47 गेंद पर बनाए 89 रन की मदद से दो विकेट पर 192 रन बनाए थे।
- स्कोर कम नहीं था, लेकिन वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया था।
- लेंडल सिमंस के 51 गेंदों पर पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 82 और आंद्रे रसेल के 20 गेंदों पर बनाए विस्फोटक 43 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन बनाकर न सिर्फ मैच जीता था, बल्कि अपने घर में ही भारतीय टीम के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था।
- सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने अब 10 साल बाद जाकर ये हिसाब चुकता किया है। उस वक्त विंडीज ने भारतीय प्रशंसकों के दिल तोड़े थे और आज भारत ने वेस्टइंडीज का सफर थाम दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने सिखाया सबक
भारत ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार की थी। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीतकर सुपर आठ में प्रवेश किया था। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारत खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम के अभियान को झटका तब लगा जब उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों सुपर आठ मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह हार बहुत बड़ी थी और फिर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर भारत के लिए राह मुश्किल कर दी थी।
भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक ही रास्ता बचा था, अपने शेष दो मुकाबले जीतो और ये प्रार्थना करो कि दक्षिण अफ्रीका भी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को मात दे। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि हुआ भी वैसा जैसा टीम चाहती थी। आखिरकार तमाम समीकरण को ध्वस्त करते हुए भारत सुपर आठ में तीन मैचों में एक हार और दो जीत के साथ चार अंक लेकर अंतिम चार में पहुंचा, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीनों मुकाबले जीते और पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। वेस्टइंडीज का अभियान यहीं समाप्त हो गया।