सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026: Iran-Israel Conflict Disrupts Zimbabwe Team’s Return Journey

T20 World Cup: ईरान-इस्राइल के बीच जारी संघर्ष का असर! जिम्बाब्वे टीम को स्वेदश लौटने में क्यों हो रही दिक्कत?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 02 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-इस्राइल संघर्ष के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है, जिससे टी20 विश्वकप 2026 के बाद जिम्बाब्वे टीम स्वदेश नहीं लौट पा रही है। टीम दिल्ली में रुकी है और वैकल्पिक उड़ान का इंतजार कर रही है। आईसीसी खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए दूसरी व्यवस्था करने में जुटा है।

T20 World Cup 2026: Iran-Israel Conflict Disrupts Zimbabwe Team’s Return Journey
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष का असर टी20 विश्व कप 2026 की व्यवस्थाओं पर पड़ा है। विश्व कप में अपना सफर समाप्त करने के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम स्वदेश नहीं लौट पा रही है। दरअसल, ईरान ने इस्राइल की तरफ से हुए हमलों पर पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमले किए हैं।
Trending Videos

दुबई एयरपोर्ट को बंद किया गया
यूएई का नाम भी इसमें शामिल है। दुबई एयरपोर्ट के आस-पास भी धमाके हुए हैं। इस वजह से दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। जिम्बाब्वे की टीम को सोमवार को नई दिल्ली से निकलते हुए दुबई से अपने देश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी। एयरपोर्ट बंद होने की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की स्वदेश यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच का बयान
टीम के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा, 'खिलाड़ियों के लिए इस तरह की स्थिति को नजरअंदाज करना मुश्किल है। सबके दिमाग में यह था कि उन्हें सोमवार की सुबह घर के लिए निकलना है। टीम के अंदर इस पर चर्चा हो रही है। रविवार को टीम को कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच शुरू होने तक कोई अपडेट नहीं था।'

दिल्ली में रुके हैं जिम्बाब्वे के खिलाड़ी
फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाड़ी दिल्ली में रुके हुए हैं और अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं। टीम अब तय नहीं बल्कि अगले शेड्यूल और कार्यक्रम के मुताबिक स्वेदश लौटेगी। दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के लिए अदीस अबाबा स्थित इथियोपियन एयरलाइंस के जरिए उन्हें स्वदेश भेजने की व्यवस्था की जा सकती है। आईसीसी ने शनिवार को कहा था कि टी20 विश्व कप के बाद स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे का शानदार प्रदर्शन
सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे का ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन रहा था। टीम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर सुपर-8 में पहुंची थी। सुपर-8 में जिम्बाब्वे कोई कमाल नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed