Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
From Doubt to Dominance: Sanju Samson Knock Forces Suryakumar Yadav to Salute After IND vs WI T20 World Cup
{"_id":"69a51903f388ccbe6d0d8128","slug":"from-doubt-to-dominance-sanju-samson-knock-forces-suryakumar-yadav-to-salute-after-ind-vs-wi-t20-world-cup-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'क्या संजू को अभिषेक-तिलक की जगह खिलाऊं?': कप्तान सूर्यकुमार को अपना यह बयान पड़ा भारी, आठ दिन में बदली तस्वीर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'क्या संजू को अभिषेक-तिलक की जगह खिलाऊं?': कप्तान सूर्यकुमार को अपना यह बयान पड़ा भारी, आठ दिन में बदली तस्वीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:28 AM IST
सार
टी20 विश्वकप 2026 में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। आठ दिन पहले प्लेइंग इलेवन पर सवालों में घिरे सैमसन ने अपने प्रदर्शन से तस्वीर बदल दी। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खास अंदाज में उन्हें सम्मान दिया।
विज्ञापन
1 of 7
सूर्यकुमार का संजू को सलाम
- फोटो : PTI/IANS
Link Copied
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की रही। सैमसन मैच में टीम इंडिया के लिए नायक बनकर उभरे।
Trending Videos
2 of 7
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
सूर्यकुमार हुए नतमस्तक
भारतीय टीम को मैच जिताने के बाद संजू सैमसन जब पवेलियन की तरफ लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके सामने नतमस्तक होना पड़ा। सूर्यकुमार ने टोपी उतारकर और झुककर संजू को सलाम किया। मैच से आठ दिन पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में संजू सैमसन को लेकर सूर्यकुमार का ऐसा बर्ताव नहीं था, लेकिन आठ दिन में ही संजू ने कप्तान को अपने सामने नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। आइए पूरी कहानी समझते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ईशान, सैमसन और अभिषेक
- फोटो : ANI
ईशान-अभिषेक से कराई ओपनिंग
विश्व कप की शुरुआत से भारत बतौर ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ खेल रही थी। अभिषेक शर्मा ग्रुप स्टेज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। उनकी बीमारी की वजह से नामीबिया के खिलाफ संजू को मौका मिला था। उन्होंने आठ गेंद पर 22 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में फिर से संजू को ड्रॉप कर अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और अभिषेक पाकिस्तान वाले मैच में शून्य पर आउट हुए।
4 of 7
गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
द. अफ्रीका मैच से पहले SKY का बयान
भारतीय टीम का सुपर-8 का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को था। मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि कई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे, तो क्या संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है? इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा था कि क्या आप चाहते हैं कि मैं संजू को अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह खिलाऊं? संजू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला। इस मैच में अभिषेक, तिलक और रिंकू का बल्ला नहीं चला और टीम इंडिया हार गई। टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
संजू सैमसन
- फोटो : PTI
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में संजू की वापसी
भारत का 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा सुपर-8 मैच था, जिसमें जीत जरूरी थी। टीम में बदलाव की चर्चा थी। रिंकू सिंह अपने बीमार पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उनकी जगह सैमसन को टीम में लाया गया और ओपनिंग कराई गई। सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। यह पारी छोटी लेकिन प्रभावी थी और भारतीय टीम इसी शुरुआत के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर जीत हासिल कर पाई। इसके बाद संजू का प्लेइंग इलेवन में रहना तय हो गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।