IND vs WI: सैमसन नहीं इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड, कोच ने कहा- हमने दिखा दिया हम शानदार टीम हैं
वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसमें संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड जसप्रीत को मिला, जिन्होंने अहम मौकों पर दो विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
विस्तार
वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी पारी ने भारत की जीत की नींव रखी।
आंकड़ों में बुमराह का प्रदर्शन 4 ओवर में 2/36 का रहा। 12वें ओवर में जब वेस्टइंडीज तेजी से रन बना रहा था, तब बुमराह ने खतरनाक शिमरॉन हेटमायर और रोस्टन चेज को आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। इन दो अहम विकेटों ने कैरेबियाई टीम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
Bigger the occasion, bigger is his 𝙄𝙢𝙥𝙖𝙘𝙩 🫡
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
🎥 Our Impact Player of the Match medal presentation, ft. a happy dressing room 🏅 👏
🔽 Watch | #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @Jaspritbumrah93 https://t.co/yU5P0k971E
मैडल देते हुए टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने टीम के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा, 'शानदार प्रदर्शन। हम एक दमदार टीम हैं और आज हमने अपने इरादों से यह दिखा दिया। टीम की ताकत हर खिलाड़ी है और हर खिलाड़ी की ताकत टीम है। इम्पैक्ट प्लेयर वह है जो बड़े मौकों पर शांत चेहरा और घातक प्रदर्शन दिखाता है और वह हैं जसप्रीत बुमराह।'
अवॉर्ड मिलने के बाद बुमराह ने टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर शिवम दुबे द्वारा लगाए गए दो चौकों का जिक्र किया, जिससे दबाव कम हुआ। साथ ही तिलक वर्मा की पारी की भी सराहना की।
भारत अब सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगा और खिताब जीतने की ओर एक और कदम बढ़ाने की कोशिश करेगा।