{"_id":"69a53ed7ff1a491b4606a1cc","slug":"schedule-for-afghanistan-s-tour-of-india-announced-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-return-to-play-for-india-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: जून में टीम इंडिया में वापसी करेंगे रोहित-कोहली? अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल देखें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs AFG: जून में टीम इंडिया में वापसी करेंगे रोहित-कोहली? अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं।
कोहली और रोहित
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की तारीख तय हो गई है। आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत छह जून से न्यू चंडीगढ़ में एक मैच की टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद 14 जून, 17 जून और 20 जून को तीन वनडे मुकाबले खेला जाएंगे।
यानी रोहित और कोहली 14 जून से भारतीय जर्सी में एक्शन में दिख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे प्रारूप में कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।
Trending Videos

अफगानिस्तान का भारत दौरा, 2026 (पूरा शेड्यूल)
| तारीख | समय | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|
| 6-10 जून | सुबह 9:30 बजे से | टेस्ट मैच | न्यू चंडीगढ़ |
| 14 जून | दोपहर 1:30 बजे से | पहला वनडे | धर्मशाला |
| 17 जून | दोपहर 1:30 बजे से | दूसरा वनडे | लखनऊ |
| 20 जून | दोपहर 1:30 बजे से | तीसरा वनडे | चेन्नई |
रोहित-कोहली
- फोटो : PTI
रोहित-कोहली पिछली बार कब एक्शन में दिखे?
पहला वनडे धर्मशाला में, दूसरा वनडे लखनऊ में और तीसरा वनडे चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले डे-नाइट होंगे। रोहित और कोहली पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते दिखे थे। ये सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम की थी। इसका तीसरा वनडे 18 जनवरी को खेला गया था। सीरीज में कोहली शानदार फॉर्म में दिखे थे, लेकिन रोहित रन के लिए जूझते दिखे थे। कोहली ने इस सीरीज में तीन पारियों में 80 की औसत से 240 रन बनाए थे। वहीं, रोहित तीन पारियों में 61 रन बना सके थे।

फिलहाल टी20 विश्वकप खेल रही टीम इंडिया
टीम इंडिया फिलहाल टी20 विश्वकप 2026 में व्यस्त है। भारतीय टीम रविवार को सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। सेमीफाइनल में अब उसका सामना पांच मार्च को इंग्लैंड से है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। अफगानिस्तान ने UAE और कनाडा को जरूर हराया, लेकिन ये जीत सुपर-8 स्टेज में पहुंचने के लिए काफी नहीं थीं।

भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI
अफगानिस्तान से कभी नहीं हारा भारत
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार वनडे खेले गए हैं। ये सभी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ही रहे हैं। एशिया कप में दोनों ने दो मैच खेले। इसमें से एक में भारत को जीत मिली, जबकि 2018 में एक मुकाबला टाई भी रहा। 2019 और 2023 के वनडे विश्वकप में भी दोनों के बीच दो मैच हुए। भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की।