{"_id":"69a5641161599e93ea0a8c88","slug":"is-the-2007-final-still-the-greatest-rohit-sharma-picks-his-favourite-india-pakistan-t20-world-cup-match-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: रोहित शर्मा ने किस मुकाबले को बताया सबसे पसंदीदा T20 विश्वकप मैच? हिटमैन के लिए ये है यादगार पल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: रोहित शर्मा ने किस मुकाबले को बताया सबसे पसंदीदा T20 विश्वकप मैच? हिटमैन के लिए ये है यादगार पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहित शर्मा ने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल को पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे पसंदीदा मैच बताया। उन्होंने 2007 के बॉल-आउट मुकाबले और 2022 मेलबर्न मैच की भी खास यादें साझा कीं। रोहित के मुताबिक, 160 मैच खेलने के बाद भी हर मुकाबले से पहले घबराहट रहती थी, और यही भावना उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करती रही
रोहित ने भारत पाकिस्तान मैच पर बयान दिया
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हर क्रिकेट फैन के लिए सबसे पसंदीदा मुकाबला होता है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी जब क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो फैंस की नजर सबकुछ छोड़कर इसी मुकाबले पर होती है। भारतीय क्रिकेटर भी इस मैच के का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि एक ये मैच उन्हें रातों रात हीरो बना देता है। वनडे विश्वकप हो या टी20 विश्वकप पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है और टीम इंडिया हमेशा हावी रही है। अब इसी कड़ी में रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान की ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को याद करते हुए 2007 टी20 विश्व कप फाइनल को अपना सबसे पसंदीदा मुकाबला बताया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पसंदीदा टी20 विश्व कप मैच निश्चित रूप से वह फाइनल था जो हमने खेला था। उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हमने विश्व कप जीता था।' 2007 में जब टी20 विश्वकप की शुरुआत हुई थी, तब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों ने इस टूर्नामेंट को नई पहचान दी। उसी साल खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। रोहित उस टीम का हिस्सा थे और यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी यादों में शामिल है।
Trending Videos

2007 टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच
- फोटो : Twitter
बॉल-आउट वाला ग्रुप स्टेज मैच भी खास
रोहित ने 2007 के ग्रुप स्टेज के मैच को भी खास बताया, जो बराबरी पर खत्म हुआ था और टूर्नामेंट के पहले बॉल-आउट से उसका फैसला हुआ था। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'उसी साल हमने पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच भी खेला था, जो बॉल-आउट से तय हुआ था और हम उसमें भी जीत गए थे। इसलिए 2007 के दोनों विश्व कप मुकाबले बेहद खास थे।' उस साल के ये दोनों मैच आज भी भारतीय क्रिकेट फैंस की यादों में ताजा हैं।

2022 का मेलबर्न मैच: जब बढ़ी धड़कनें
भारत-पाकिस्तान की एक और यादगार भिड़ंत 2022 टी20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी। उस मैच में भारत मुश्किल स्थिति में था, लेकिन Virat Kohli की शानदार पारी ने मैच का रुख पलट दिया। रोहित ने उस मुकाबले को याद करते हुए कहा, 'मैं ड्रेसिंग रूम में था। फिर बाहर आया, लेकिन घबराहट में वापस अंदर चला गया। जब मैच इतने करीबी हों और आप मैदान पर न हों, तो आपको लगता है कि आपके हाथ में कुछ नहीं है। सच में बहुत बेबस महसूस होता है।'
उन्होंने कोहली की पारी की तारीफ करते हुए कहा, 'कोहली ने वहां कमाल की पारी खेली। हम मैच जीतने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन जिस तरह से हमने अंत किया, वह शानदार था। यह हमारे द्वारा खेले गए महानतम मैचों में से एक होगा, खासकर मौके की वजह से।' उस मैच में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 31/4 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन कोहली की ऐतिहासिक पारी ने भारत को यादगार जीत दिलाई।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
160 टी20 मैच, फिर भी हर बार घबराहट
रोहित शर्मा ने 160 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इतने अनुभव के बावजूद हर मैच से पहले घबराहट बनी रहती थी। उन्होंने कहा, 'मैंने भारत के लिए 160 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मुझे एक भी ऐसा मैच याद नहीं, जिसमें मैं नर्वस न हुआ हूं। हर मैच में घबराहट रहती थी। जब तक मैं बल्ला पकड़कर मैदान पर उतरूंगा, यह एहसास कभी नहीं जाएगा।' रोहित के अनुसार यही घबराहट उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती थी और खेल के प्रति जुनून बनाए रखती थी।

भारत-पाक मुकाबले: सिर्फ मैच नहीं, जज्बात
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, बल्कि भावनाओं और इतिहास से जुड़े होते हैं। 2007 का फाइनल हो या 2022 का मेलबर्न मैच, हर बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत ने क्रिकेट जगत को रोमांचित किया है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में शुरुआत से लेकर कप्तान बनकर यादगार जीत दर्ज करने तक, रोहित शर्मा का करियर भी इस प्रतिद्वंद्विता से गहराई से जुड़ा रहा है।