{"_id":"69a5630e98b809d25e0141a7","slug":"india-vs-england-t20-world-cup-semi-final-face-off-yet-again-key-stats-ahead-of-wankhede-clash-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पार करो सेमीफाइनल की बाधा: क्या भारत और इंग्लैंड में से ही होगा अगला चैंपियन? आंकड़े दे रहे गवाही; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब पार करो सेमीफाइनल की बाधा: क्या भारत और इंग्लैंड में से ही होगा अगला चैंपियन? आंकड़े दे रहे गवाही; जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और इंग्लैंड की टीमें एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये लगातार तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी।
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है।
Trending Videos
सेमीफाइनल में कैसा है भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड
पिछले दोनों मौकों पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही सेमीफाइनल खेली है। इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल होना है। पिछले दो बार के मैच परिणामों पर नजर डालें तो भारत या इंग्लैंड जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी है। टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था। एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने छह विकेट पर 168 रन बनाए थे। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी। जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट पर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और 68 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

कौन किस पर पड़ेगा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो सेमीफाइनल में विजयी रही टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में देखना होगा कि 5 मार्च को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम इस बार चैंपियन बनकर उभरती है या नहीं। भारत टीम 2007 और 2024 में, जबकि इंग्लैंड 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप जीत चुकी है। एक अन्य सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को कोलकाता में होगी।

क्या इतिहास रच सकेगा भारत?
- भारतीय टीम टी20 विश्व कप में इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है।
- टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहा है। श्रीलंका का सफर थम गया है, लेकिन एशिया से भारत एकमात्र टीम है जो खिताब की दौड़ में बनी हुई है।
- अब तक कोई भी टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी है और भारत के पास ऐसा करने का मौका है।
- इतना ही नहीं, किसी भी मेजबान टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने घरेलू जमीन पर नहीं जीता है। भारत ऐसा करने से दो कदम दूर है।
- भारत ने दो बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है और उसके पास तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर सर्वाधिक बार टी20 विश्व कप का विजेता बनने का मौका है।