{"_id":"69a57d599d5d2b4bdb01fb83","slug":"zaheer-khan-and-harbhajan-singh-have-been-approached-by-the-bcci-for-specialized-camps-at-coe-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान: BCCI ने जहीर के बाद हरभजन से क्यों साधा संपर्क? सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान: BCCI ने जहीर के बाद हरभजन से क्यों साधा संपर्क? सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ा है मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का ध्यान अब टेस्ट क्रिकेट पर केंद्रित हो गया है। बोर्ड ने जहीर खान और हरभजन सिंह जैसे पूर्व खिलाड़ियों से संपर्क साधा है।
हरभजन सिंह
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिनर हरभजन सिंह से बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में विशेष शिविरों में अपनी सेवाएं देने के लिए संपर्क किया है। बीसीसीआई ने इन शिविरों के कुछ खिलाड़ियों की सूची तैयार की है। इस सूची में ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो भविष्य में भारत की तरफ से खेल सकते हैं। इन खिलाड़ियों में आयु वर्ग और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अलावा भारत ए और भारत की सीनियर टीम की तरफ से कुछ मैच खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।
Trending Videos
बंगलूरू पहुंचे जहीर खान
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान युवा तेज गेंदबाजों के साथ पांच दिवसीय शिविर के लिए पहले ही बंगलूरू पहुंच चुके हैं। ये युवा गेंदबाज सीनियर टीम में जगह बनाने के करीब हैं या उसके लिए कुछ मैच खेल चुके हैं। पता चला है कि सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करने के लिए अपने पूर्व साथियों से चार से पांच दिन के विशेष शिविरों के लिए संपर्क किया था।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, लक्ष्मण ने विशेष शिविरों के लिए जहीर, हरभजन और अनिल कुंबले से संपर्क किया है। हरभजन ऑफ स्पिनरों के लिए चार या पांच दिवसीय शिविर के लिए अपना कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। वह उन उभरते हुए खिलाड़ियों की मदद करने के लिए उत्सुक हैं जिन्होंने आयु वर्ग और भारत ए स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक स्वागत योग्य पहल है जहां भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ी अगली पीढ़ी के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
कुंबले से भी किया गया अनुरोध
माना जा रहा है कि टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले से कलाई के स्पिनरों के लिए एक शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल शुरू होने से पहले विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे क्योंकि इनमें से कई खिलाड़ियों को अपनी-अपनी आईपीएल टीमों से जुड़ना होगा। इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और श्रीनाथ अरविंद उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जिन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तेज गेंदबाजी कोच के स्थायी पद के लिए आवेदन किया है।