सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 India Record in Knockout Matches Stats Semi-Final Match IND vs ENG

छठी बार सेमीफाइनल में भारत: T20 विश्वकप के नॉकआउट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? इंग्लैंड से मिलेगी चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 02 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

गत चैंपियन भारतीय टीम टी20 विश्व कप का खिताब बचाए रखने से दो कदम दूर है। भारत का सामना अब पांच मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

T20 World Cup 2026 India Record in Knockout Matches Stats Semi-Final Match IND vs ENG
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराते हुए भारतीय टीम ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया। टीम इंडिया छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। आइए, आपको बताते हैं टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में अब तक भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है। 
Trending Videos

2007: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया
भारतीय टीम ने साल 2007 में खेले गए टी20 विश्व कप के पहले ही संस्करण में सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, धोनी ने 18 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 36 रन बनाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट गंवाकर 173 रन ही बना सकी थी। वहीं, गेंदबाजी में इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014: दक्षिण अफ्रीका को किया था चित
2007 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का अगला सेमीफाइनल खेलने का मौका सात साल बाद मिला था। टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया ने 173 रनों के लक्ष्य को सिर्फ चार विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

2016: जब वेस्टइंडीज ने तोड़ा था करोड़ों प्रशंसकों का दिल
साल 2016 में घरेलू सरजमीं पर खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से हुई थी। विराट कोहली की 89 और रोहित शर्मा की 43 रनों की दमदार पारी के बूते पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए थे। हालांकि, लेंडल सिमंस की नाबाद 82 और जॉनसन चार्ल्स की 36 गेंदों में खेली गई 52 रनों की पारी के दम पर कैरेबियाई टीम 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही थी।

2022: इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में हराया
साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। हार्दिक पांड्या की 33 गेंदों में खेली गई 63 रनों की दमदार पारी और विराट कोहली के 50 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 168 रन लगाए थे। हालांकि, इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर बिना कोई विकेट गंवाए 169 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

2024: भारत ने इंग्लैंड से हिसाब किया था चुकता
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराते हुए पिछले विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की घूमती गेंदों के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। इंग्लैंड की पूरी टीम महज 103 रन बनाकर सिमट गई थी। कुलदीप और अक्षर ने तीन-तीन विकेट निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed