सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीयों का रहा दबदबा, चार बल्लेबाजों के नाम टी20 मैच में दर्ज शतकीय पारियां

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Mar 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ चार ही बल्लेबाज शतक लगा सके हैं। ये चारों ही खिलाड़ी भारतीय हैं। आइये जानते हैं...

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
अभिषेक-सूर्यकुमार-रोहित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 17 जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि इन मुकाबलों में अब तक केवल चार शतक लगे हैं और ये चारों शतक भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है, ऐसे में इन आंकड़ों से भारतीय टीम का मनोबल निश्चित रूप से ऊंचा होगा।
Trending Videos

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने 2 फरवरी 2025 को 54 गेंदों में 135 रन बनाए थे। इस विस्फोटक पारी में उनके बल्ले से 13 छक्के और सात चौके निकले। भारत ने यह मुकाबला 150 रन के बड़े अंतर से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव
10 जुलाई 2022 को मैनचेस्टर में सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने छह छक्के और 14 चौके लगाए। हालांकि, बेहतरीन पारी के बावजूद भारत यह मैच 17 रन से हार गया।

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
केएल राहुल - फोटो : BCCI
केएल राहुल
3 जुलाई 2018 को मैनचेस्टर में केएल राहुल ने नाबाद 101 रन बनाए। 55 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 10 चौके जड़े। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया था।

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा
8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में रोहित शर्मा ने 56 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 5 छक्के और 11 चौके शामिल थे। भारत ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया था।

IND vs ENG: Four Indian batsmen scored centuries in T20 matches against England
एलेक्स हेल्स - फोटो : ANI
इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी
इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी पारी एलेक्स हेल्स के नाम है। उन्होंने 10 नवंबर 2022 को एडिलेड में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए थे। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने यह मैच बिना कोई विकेट गंवाए 10 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed