सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England

IND vs ENG: सेमीफाइनल में एक भी चूक पड़ सकती है भारी, भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 में किसके नाम सर्वाधिक कैच?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

हम यहां आपको उन पांच खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक कैच लपके हैं।

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
विराट कोहली-आदिल रशीद-सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। 
Trending Videos

सेमीफाइनल मुकाबले में सभी की नजरें भारत-इंग्लैंड की फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर रहेंगी। एक भी चूक दोनों में से किसी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। हम यहां आपको उन पांच खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक कैच लपके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 प्रारूप में कुल 13 मैच खेले, जिसमें 11 कैच लपके हैं। सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 29.08 की औसत के साथ 349 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया।

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में न सिर्फ अपने बल्ले से, बल्कि बतौर फील्डर भी अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने साल 2011 से 2024 के बीच इस टीम के खिलाफ 10 कैच लपके। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
जोफ्रा आर्चर - फोटो : England Cricket
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने साल 2021 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ 11 टी20 मुकाबलों में 9 कैच लिए हैं। आर्चर ने भारत के खिलाफ अब तक 44 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 394 रन देकर 14 विकेट हासिल किए।

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
आदिल रशीद - फोटो : ANI
आदिल रशीद
इस इंग्लिश स्पिनर ने साल 2017 से अब तक भारत के खिलाफ 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 9 कैच लिए हैं। आदिल ने भारत के खिलाफ कुल 61 ओवरों में 14 विकेट हासिल किए हैं।

IND VS ENG: Most catches in the T20 match between India and England
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI
अजिंक्य रहाणे
भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 से 2014 के बीच 5 टी20 मैच खेले, जिसमें 8 कैच लपके। रहाणे ने इंग्लैंड के विरुद्ध 18.20 की औसत के साथ 91 रन बनाए हैं। इसमें 61 रन की पारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed