सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Do We Need This in the World Cup?’: Gavaskar, Shastri Question Laser Show During Drinks Break

T20 World Cup: 'क्या ऐसे मनोरंजन की जरूरत है?' टी20 विश्वकप में लेजर शो पर बवाल! गावस्कर-शास्त्री ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 02 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हुए लेजर शो पर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने नाराजगी जताई। उनका मानना है कि ऐसे मनोरंजन से खिलाड़ियों की एकाग्रता और आंखों पर असर पड़ता है। हालांकि भारत ने यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस मुद्दे ने टूर्नामेंट में नई बहस छेड़ दी है।

‘Do We Need This in the World Cup?’: Gavaskar, Shastri Question Laser Show During Drinks Break
गावस्कर और शास्त्री ने लेजर शो पर आपत्ति जताई है - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने टी20 विश्वकप 2026 के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के सुपर-8 मुकाबले में हुए लेजर शो पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री, भारत के दोनों पूर्व कप्तानों ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टेडियम में हुए इस शो के समय और उसके प्रभाव पर सवाल खड़े किए। मैच के दौरान जब ढाई से तीन मिनट का ड्रिंक्स ब्रेक हुआ, तब स्टेडियम की लाइट्स को हल्का कर लेजर शो चलाया गया। यह दृश्य दर्शकों के लिए भले ही रोमांचक रहा हो, लेकिन क्रिकेट के दिग्गजों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Trending Videos

खिलाड़ियों को फोकस करने में परेशानी
कॉमेंट्री के दौरान गावस्कर ने साफ तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान ढाई या तीन मिनट का लेजर शो… यह बल्लेबाजों या किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। आंखों को रोशनी के अनुरूप ढालना पड़ता है। पहले अंधेरा हो जाता है और फिर अचानक तेज रोशनी आ जाती है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह विश्व कप है। ढाई मिनट के लिए क्या हमें ऐसे मनोरंजन की जरूरत है? आईपीएल के बीच में हो तो ठीक है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में नहीं। और यहां तो विश्व कप का अहम मैच चल रहा है, ऐसे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो की क्या जरूरत है?' उनका इशारा साफ था कि इतने बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की तैयारी और फोकस सबसे अहम होना चाहिए, न कि मनोरंजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

'फिर से फोकस में आना आसान नहीं'
शास्त्री ने भी गावस्कर की बातों का समर्थन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के नजरिए से इस मुद्दे को समझाया। शास्त्री ने कहा, 'खिलाड़ियों के नजरिए से देखें तो दोबारा फोकस में आना कभी आसान नहीं होता। यह गंभीर मामला है।' उनके मुताबिक, जब मैच निर्णायक मोड़ पर हो और सेमीफाइनल में जगह दांव पर लगी हो, तब ऐसे प्रयोग खिलाड़ियों की लय और मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकते हैं।

सेमीफाइनल की जंग और भारत की जीत
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में आखिरकार भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई। अब भारतीय टीम पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी और खिताब बचाने की अपनी मुहिम जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed